{"_id":"6929de0021f3a2a2490d5cdb","slug":"removing-encroachments-has-become-a-challenge-for-the-municipal-corporation-warning-of-strict-action-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122013-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा के लिए अतिक्रमण हटाना बना चुनौती, सख्त कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा के लिए अतिक्रमण हटाना बना चुनौती, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Fri, 28 Nov 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों के बाहर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण---संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका सचिव गौरव सांगवान ने शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बरामदों को खाली करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शटर के बाहर एक इंच भी सामान नहीं रखने दिया जाएगा।
एक सप्ताह के दौरान तीन-चार बार अभियान चलाकर चेतावनी भी दी जा चुकी है। सभी व्यापारियों से अपील है कि इसमें सहयोग करें। सोमवार से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक के दौरान कुछ व्यापारियों ने नपा के सहयोग का आश्वासन दिया तो कुछ ने विरोध किया।
शहर के बीचोंबीच बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 30 से अधिक शोरूम व 300 के करीब दुकानें हैं। दुकानदारों व शोरूम संचालकों ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदों तक सामान फैला लिया है जिसके कारण आवागमन में बाधा हो रही है।
विज्ञापन
साथ ही दुकानों के आगे दिनभर खड़े रहने वाले वाहनों के कारण भी पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर नपा व व्यापारियों में लंबे समय से विवाद चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
अतिक्रमण ने सिकुड़ी शहर की प्रमुख सड़कें
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की शंकर मार्केट में सड़क की चौड़ाई करीब 30 फीट है।लेकिन सड़क के दोनों तरफ दुकानों के बाहर अतिक्रमण के बाद महज 15 फीट चौड़ाई ही बचती है जिसमें भी दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से निकलने तक को जगह नहीं बचती। वहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सड़क की चौड़ाई लगभग करीब 25 फीट है लेकिन अतिक्रमण से 12 फीट चौड़ा रास्ता बचता है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के फेज नंबर एक व दो में सड़क की चौड़ाई करीब 12 फीट है लेकिन दोनों और अतिक्रमण के बाद महज चार फीट की चौड़ाई का रास्ता आवागमन के लिए शेष रहता है।
-- -- -- -- -- -- -
अतिक्रमण से बनी जाम की स्थिति
अतिक्रमण के चलते सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, मसानी चौक, 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग, गोशाला रोड, अनाज मंडी रोड, आईटीआई रोड पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। महज पांच मिनट के सफर तय करने में कई बार तो एक-एक घंटे का समय का समय लग जाता है।
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
अतिक्रमण के कारण शहर में आमजन परेशान है। शहर के व्यापारियों एवं दुकानदारों से अपील है कि वह इस अभियान में नपा का सहयोग करें। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़