{"_id":"6afc8e33428be8f5410a0871","slug":"remove-encroachments-from-the-markets-within-two-days-or-else-the-municipal-council-will-take-action-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147832-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजारों से दो दिन में हटाएं अतिक्रमण, नहीं तो नगर परिषद करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजारों से दो दिन में हटाएं अतिक्रमण, नहीं तो नगर परिषद करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो नंबर-11व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएमसी अनिल कुमार यादव। संवाद
नारनौल। नगर परिषद के डीएमसी अनिल कुमार यादव ने व्यापारियों को दुकानों के बाहर और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। उन्होंने साफ कहा कि तय समय के बाद भी अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार सुबह डीएमसी ने शहर का दौरा कर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद सुबह 11 बजे व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग से ही संभव है। नगर परिषद और व्यापारियों को मिलकर काम करना होगा।
डीएमसी ने व्यापारियों से दुकानों में कूड़ादान रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के अनुसार बाजारों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का समय तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
सीमित संसाधनों के बावजूद जनसहयोग से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने रेहड़ी चालकों और दुकानदारों से भी सड़कों पर कूड़ा नहीं फैलाने की अपील की।
बैठक में उठे कई नागरिक मुद्दे
बैठक में पार्षद संदीप जैन ने छलक नाले का अधूरा निर्माण और बंद स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान संदीप नूनीवाला ने स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने में सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने शहर में कुत्तों, बंदरों और बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान की मांग की। व्यापारी रामजीलाल मित्तल ने पुलिस लाइन रोड सहित अन्य मार्गों पर पेड़ों की लटकती टहनियों की छंटाई करवाने की बात रखी। आरडब्ल्यूए प्रधान नरेश चौधरी ने हुडा सेक्टर के पार्कों में नियमित सफाई करवाने की मांग की। वहीं, सुभाष पार्क में दोपहर के समय सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाने और बाजारों में ट्रांसपोर्ट वाहनों व पानी की गाड़ियों के आने-जाने का समय निर्धारित करने का सुझाव भी दिया गया।