{"_id":"68c3103d0b4c838e4302299e","slug":"religious-and-social-programs-increase-brotherhood-in-society-dr-jitendra-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129545-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में बढ़ता है भाईचारा : डॉ. जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में बढ़ता है भाईचारा : डॉ. जितेंद्र
Thu, 11 Sep 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12पटीकरा में आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि एवं समिति पदाधिकारी
नारनौल। श्री गोपाल सेवा समिति पटीकरा ने 13वें गणेश महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों और सहयोगियों के लिए सम्मान कार्यक्रम किया।
अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललित गोयल ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार एवं शिक्षाविद भूपसिंह भारती रहे। शिक्षाविद डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, समाजसेवी भुवनेश सिंघल व शिक्षिका सोनू भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गणेश महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।
भूपसिंह भारती ने कहा कि बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि सोनू भारद्वाज ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से सामाजिक सद्भाव में वृद्धि होती है। डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर पंडित प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा, संजीव कुमार, सुमित स्वामी, वंश गोयल, डिंपल, कल्पना, केशव यादव, मोहित यादव, देव शर्मा, संदीप स्वामी, उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।