{"_id":"66617e16e80c2083e50318e1","slug":"relief-to-passengers-seven-trains-including-porbandar-delhi-sarai-rail-service-will-stop-at-narnaul-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को राहत: पोरबंदर-दिल्ली सराय रेल सेवा सहित सात ट्रेन नारनौल में करेंगी ठहराव, ये रेल सेवाएं रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को राहत: पोरबंदर-दिल्ली सराय रेल सेवा सहित सात ट्रेन नारनौल में करेंगी ठहराव, ये रेल सेवाएं रद्द
Thu, 06 Jun 2024 02:45 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:45 PM IST
सार
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित अनेक ट्रेन प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के दौरान गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित अनेक ट्रेन प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं ( प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14733 बठिंडा-जयपुर रेल सेवा 8 जून को बठिंडा से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी। इस मार्ग में अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, चौमू सामोद एवं ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेल सेवा 8 जून को भुज से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी संचालित होगी। यह मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी रेल सेवा 9 जून को बाडमेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा 8 जून को वाराणसी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह परिवर्तित मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेल सेवा 8 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर रेल सेवा 8 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14321, बरेली-न्यूभुज रेल सेवा 9 जून को बरेली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 20977 अजमेर-चंडीगढ़ रेल सेवा 9 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20978 चंडीगढ़-अजमेर रेल सेवा 9 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22987 अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा 9 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22988 आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा 9 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 9 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा 9 जून को रद्द रहेगी।
रीशेड्यूल रेल सेवाएं ( प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदाह रेलसेवा 9 जून को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 14716 जयपुर-हिसार रेल सेवा 9 जून को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।