फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Relief: Sanitation workers will return to work from today, will get rid of dirt

राहत : आज से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी, गंदगी से मिलेगी निजात

Sat, 29 Oct 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Relief: Sanitation workers will return to work from today, will get rid of dirt
नारनौल/महेंद्रगढ़। अधिकतर मांगों पर सहमति बनने के बाद दस दिनों से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। सफाईकर्मी पहले की तरह रविवार से नियमित सफाई कार्य करेंगे। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। हड़ताल के चलते शहर में कूड़े पसरे थे। महेंद्रगढ़ नगर पालिका प्रशासन ने ठेकेदारों के माध्यम से सफाई कार्य शुरू कराया था।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता के साथ सफाई कर्मचारी यूनियन की हुई बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया। सफाई कर्मचारी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर चल रहे थे। शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया था। सफाई न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ : सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म होने से अब शहर की सफाई पहले की तरह नियमित होगी। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। हड़ताल के दौरान शहर में जगह-जगह कूड़ा बिखरा हुआ था जिससे शहरवासियों को परेशानी हो रही थी। हालांकि नपा प्रशासन ने ठेकेदारों के माध्यम से मोहल्ला पड़ाव, सिनेमा रोड, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, हुड्डा पार्क आदि स्थानों से कूड़ा उठवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता से वार्ता के दौरान कुछ मांगों पर सहमति बनी है जिससे हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि समान काम समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का कराना, कौशल रोजगार निगम को बंद करने, पक्के कर्मचारियों की भर्ती कराने, 25 अप्रैल 2020 व 17 अगस्त 2020 के समझौते को लागू करने, दमकल विभाग को निकाय में शामिल कराने आदि प्रमुख मांगें थी। इनमें कई मांगों पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed