फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Relief from rain in the morning, humidity tormented in the evening

Mahendragarh-Narnaul News: सुबह बारिश से राहत, शाम को उमस ने सताया

Sun, 07 Jul 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Relief from rain in the morning, humidity tormented in the evening
नारनौल। क्षेत्र में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को सुबह दस बजे तक अनेक स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इससे शाम को उमस बढ़ने के साथ लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ पर लगातार 28 जून से मानसून के आगमन से लेकर अब तक मानसून मेहरबान है। जिला महेंद्रगढ़ में 1 जून से 7 जुलाई के दौरान कुल 148.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई हैं, जबकि इस दौरान जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य बारिश 78.1 मिलीमीटर होती है जो सामान्य से 91 प्रतिशत ज्यादा है। हरियाणा के पश्चिमी जिलों के साथ जिला महेंद्रगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ और मानसून का असर साफ तौर पर देखने को मिला है। शनिवार की रात और रविवार की अलसुबह से हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों और उत्तरी हिस्सों पर ही देखने को मिलेगा। अगर मानसून टर्फ रेखा हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिण में राजस्थान पर बनीं रहीं तो हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बीच-बीच में आंशिक बादल वाही और केवल छिटपुट बूंदाबांदी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 12 जुलाई को सक्रिय होने से 12 से 15 जुलाई के दौरान एक बार फिर से मानसून में सक्रियता की संभावना बन रही। शनिवार रात्रि और रविवार को हरियाणा के पश्चिमी जिलों में मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिली। नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान 27.0 और 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य तापमान से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान जिला महेंद्रगढ़ में हुई बारिश

ब्लॉक मिलीमीटर
नारनौल 9.0
महेंद्रगढ़ 22.0

पाली 26.0

सतनाली 16.0

अटेली 5.0

नांगल चौधरी 5.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed