फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Relief after two days of frost, minimum temperature reached 2.7 degrees

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन के पाले के बाद मिली राहत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 2.7 डिग्री

Sun, 14 Jan 2024 01:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Jan 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Relief after two days of frost, minimum temperature reached 2.7 degrees
महेंद्रगढ़। पिछले दो दिनों से पड़ रहे पाले से शनिवार को राहत मिली। सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई, लेकिन दस बजे बाद खिली धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि वीरवार व शुक्रवार को गिरे पाले से आखिर तीसरे दिन राहत मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि दिनभर चली सर्द हवा ने लोगों को दिनभर गर्म वस्त्रों में लिपटे रहने को मजबूर कर दिया। दिन में खिली धूप के बाद शाम चार बजे के बाद हल्की बादलवाई छाने से फिर से ठंड का प्रकोप तेज हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 10 डिग्री रहा। हालांकि मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है कि आगामी चार-पांच दिनों में ठंड से कोई राहत के आसार नहीं हैं। केवीके महेंद्रगढ़ के मौसम प्रेक्षक अर्जुन ने बताया कि आगामी 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 से 6 तथा अधिकतम 15 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान 3 से 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से कभी शीतलहर तो कभी घने कोहरे से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed