फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Refilling of fire fighting cylinders done in Civil Hospital

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में अग्निशमन सिलिंडर की कराई रिफिलिंग

Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Refilling of fire fighting cylinders done in Civil Hospital
फोटो संख्या:63- नागरिक अस्पताल के एसएमओ कक्ष के बाहर लगाया गया फायर सिलेंडर---संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में दो माह से एक्सपायर हो चुके अग्निशमन सिलिंडर की रिफिलिंग करा दी गई है। साथ ही विभाग ने भवन के मुख्य दरवाजे और कक्षों के बाहर भी यंत्र लगवाए हैं। अब अग्नि हादसों को रोकने में प्राथमिक सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल की पड़ताल संवाददाता ने 15 दिसंबर को की थी। उस दौरान अग्निशमन सिलिंडर एक्सपायर मिले थे। इनकी रिफिलिंग डेट 25 अक्तूबर 2024 और अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 तक थी। अंतिम तिथि को बीते 52 दिन हो गए थे और अस्पताल प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

16 दिसंबर के अंक में अमर उजाला की ओर से नागरिक अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था बीमार, 52 दिन से उपचार की दरकार नामक शीर्षक के साथ मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने सभी अग्निशमन यंत्र रिफिल करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान केवल 4 ही अग्निशमन यंत्र नजर आए लेकिन अब खबर के असर से प्रशासन की ओर से भवन के मुख्य दरवाजे पर यंत्र लगाया गया है। इससे ओपीडी कक्ष व दंत चिकित्सक कक्ष को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पहली मंजिल पर भी एसएमओ कक्ष के बाहर यंत्र लगाया गया है। यंत्रों की अंतिम तिथि अब इसी साल के अंत तक रहेगी। इससे पहले विभाग को यंत्र रिफिल करवाने होंगे।

----------
- वर्जन:
भवन में लगे सभी यंत्र रिफिल करवा दिए गए हैं और साथ ही जिन स्थानों पर यंत्रों की कमी थी, वहां पर भी नए यंत्र लगवाए गए हैं। भविष्य में अंतिम तिथि से पहले ही अग्निशमन यंत्र भरवा दिए जाएंगे।- डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed