फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Real Haryana resides in the village: SDM

गांव में असली हरियाणा रहता है जहां दूध और दही से हजारों चीजें बनाई जाती हैं: एसडीएम सुरेंद्र सिंह

Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Real Haryana resides in the village: SDM
कनीना। हमारी संस्कृति प्रदेश के लिए ही नहीं समूचे देश में एक प्रेरणा स्रोत है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने गांव भोजावास में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। तीज महोत्सव कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा मुख्यातिथि एसडीएम सुरेंद्र सिंह को पगड़ी और फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

एसडीएम सुुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति समूचे भारत देश में एक प्रेरणा बनकर उभर रही है जिसको लेकर हंसी खुशी से लोग इस संस्कृति का अनुसरण करते हैं और हरियाणवी तीज त्योहारों को मानते हैं। गांव में हरियाणवी संस्कृति को ध्यान में रखकर मनाए जाने वाले त्योहारों को एक बार फिर स्थापित किया जाएगा। जिस को बढ़ावा देने के लिए सरकार और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

भोजावास गांव में मनाए जा रहे तीज उत्सव में उपमंडल अधिकारी ने विभिन्न गांव से आई महिलाओं और पुरुषों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को निहारा और उनका स्वाद भी चखा। उन्होंने कहा कि गांव में असली हरियाणा रहता है जहां दूध और दही से हजारों चीजें खुद बनाई जाती हैं। जिससे हमारी बेटियां और बेटे मजबूत होकर देश में ही नहीं विदेशों तक विभिन्न प्रकार के खेलों में अपने नाम का डंका बजाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण अभी हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर साबित किया है। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी देशबंधु, ग्राम सचिव और एसडीएम स्टेनो वीरेंद्र सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed