फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Re-appear exam starts today, material given to center superintendents

Mahendragarh-Narnaul News: रि-अपीयर परीक्षा आज से, केंद्र अधीक्षकों को दी गई सामग्री

Wed, 24 Sep 2025 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Re-appear exam starts today, material given to center superintendents
फोटो नंबर-26परीक्षा को लेकर केंद्र अधीक्षकों को सामग्री वितरित करते बोर्ड सुपरिडेंट व बीईओ।
नारनौल। राजकीय पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को रि-अपीयर परीक्षा के लिए केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बोर्ड सुपरिटेंडेंट लक्ष्मणदास, खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज और विद्यालय की प्राचार्य शीला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बीईओ पवन भारद्वाज व बोर्ड सुपरिटेंडेंट लक्ष्मणदास ने बताया कि 25 सितंबर से 21 अक्तूबर तक कक्षा 10वीं, 12वीं और जेबीटी की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इसके लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें नारनौल के अंदर 9 और महेंद्रगढ़ में 6 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पहला पेपर 25 सितंबर को होगा, जिसमें 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय और 10वीं कक्षा का ऑप्शनल विषय शामिल रहेगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगभग 250 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अमित सैनी, डॉ. जितेंद्र शर्मा व चरण सिंह भी मौजूद रहे। सभी केंद्र अधीक्षकों ने भरोसा जताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न होगी तथा विद्यार्थियों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed