{"_id":"6a9c5662be502e701f05ffca","slug":"ravi-kumar-appointed-general-secretary-of-bharatiya-kisan-union-chaduni-narnol-news-c-196-1-nnl1010-144897-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी के महासचिव बने रवि कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी के महासचिव बने रवि कुमार
विज्ञापन
सिहमा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की जिला कार्यकारिणी का गठन शनिवार को जिला अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर रवि कुमार को महासचिव, वीरेंद्र सिंह को ग्राम प्रधान नारनौल, भरत सिंह ढिल्लों को महेंद्रगढ़ ब्लॉक प्रधान, कैलाश देवी को सिहमा ब्लॉक प्रधान, राम सिंह को मानपुरा ग्राम प्रधान, दीपचंद को अटाली ग्राम प्रधान, सुरेंद्र सिंह को खासपुर ग्राम प्रधान, इंद्रजीत सिंह को शहरपुर ग्राम प्रधान, उमेद सिंह को सिहमा युवा ग्राम प्रधान, बीरमति को महिला ग्राम प्रधान व सत्य प्रकाश को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हितों के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि किसान खेती से जुड़ी समस्याओं फसलों के उचित दाम, सिंचाई, खाद-बीज और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार परेशान रहते हैं। संगठन किसानों की आवाज को संबंधित अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेगा।