फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rao Narendra said at the conference: It is time for change in Haryana.

Mahendragarh-Narnaul News: सम्मेलन में राव नरेंद्र बोले-हरियाणा में बदलाव का समय

Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rao Narendra said at the conference: It is time for change in Haryana.
फोटो संख्या:74- गांव कोटिया में  कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के  दौरान कार्यकर्ताओं को संबो​​धि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। गांव कोटिया स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में रविवार देर शाम कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से किसान समेत कई वर्ग परेशान हैं। उन्होंने किसानों की फसलों की खरीद में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव का समय आ रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने अहीरवाल क्षेत्र के लोगों से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभिन्न वर्गों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने महिला आरक्षण के प्रति कांग्रेस के समर्थन की बात कही।
संजय दत्त ने बताया कि विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संगठन की बैठकें की जा रही हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए समितियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने प्रत्येक 20 वोट पर एक मंडल समिति बनाने की बात भी कही। मतदाता सूची से जुड़े एसआईआर को उन्होंने बड़ी चुनौती बताया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता यादव ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बनाए रखने और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतवीर झुकिया, विधायक मंजू चौधरी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed