फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ramlila will be staged in Kanina after 34 years

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में 34 वर्ष बाद होगा रामलीला का मंचन

Tue, 17 Sep 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ramlila will be staged in Kanina after 34 years
इंद्रजीत शर्मा
विज्ञापन

कनीना। आखिर कनीना कस्बे में 34 सालों के बाद इस बार पुन: रामलीला का मंचन किया जाएगा। वर्ष 1990 में नगरपालिका चुनावों के कारण कनीना मंडी रामलीला का मंचन बंद किया गया था।
इसके बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई तो कलाकारों ने संघर्ष किया लेकिन मंचन शुरू नहीं हो पाया। अब एक अक्तूबर से रामलीला के मंचन की सभी तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। रामलीला के कलाकार प्रतिदिन रिहर्सल कर मंचन का अभ्यास कर रहे हैं। 1990 तक कनीना की रामलीला का मंचन चला और दूर दराज तक विख्यात रही है। 1991 के नगर पालिका के चुनाव के चलते रामलीला मंचन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के प्रधान उमेश भोजवासिया तथा मोहित जेलदार ने बताया की एक से 12 अक्टूबर तक लगातार रामलीला मंचन कनीना मंडी में चलेगा। यह रामलीला शाम करीब 8 बजे से रात्रि 12 तक प्रतिदिन मंचन होगा। वर्ष 1977 में शुरू हुई मंडी रामलीला श्रीराम के वनवास की तर्ज पर 14 वर्ष ही चल पाई थी। लेकिन इन चौदह वर्षों में कलाकारों के अभियन ने लोगों के दिलों पर अमित छाप भी छोड़ी थी। कनीना मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रामलीला मंचन के लिए पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। इस बार कलाकारों की पोशाक दिल्ली से मंगवाई गई है। विशेष कर संगीत के विख्यात कलाकार लियाकत अली और महेंद्रगढ़ से मोहन सैनी न केवल संगीत से रामलीला मंचन को मनमोहक बनाएंगे अपितु भजन और गीतों से आयोजन को यादगार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनवास पूरा, शानदार मंचन से वापसी करेंगे
राम का किरदार निभाने वाले कलाकार ओमप्रकाश लिसानिया का कहना है कि राम का अभिनय शीतलता, मधुरवाणी एवं मर्यादित रहकर निभाते थे। मंचन से पूर्व 11 दिनों तक वह धरती पर ही सोते थे और एक वक्त का भोजन करते थे। इसके बाद शुद्ध विचार लेकर ही अभिनय निभाते थे। उन्होंने बताया कि कनीना में वर्ष 1977 से 1991 तक चली रामलीला में विष्णु, राम एवं वेदमति की भूमिका निभाते थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम को चौदह वर्षों का वनवास मिला था ठीक उसी प्रकार 14 साल तक ही रामलीला चली थी लेकिन अब वनवास का समय पूरा हो चुका है और इस बार शानदार मंचन से वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed