फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ramkishan was first, Vijay Singh second in the race for elders

Mahendragarh-Narnaul News: बुजुर्गों की दौड़ में रामकिशन प्रथम, विजय सिंह द्वितीय रहे

Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Ramkishan was first, Vijay Singh second in the race for elders
कनीना। मकर संक्रांति पर्व पर गांव ककराला में बाबा ढालोड़ युवा दल द्वारा सातवें खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें हरियाणा स्टाइल व नेशनल स्टाइल लड़के व लड़कियों की कबड्डी, 60 वर्ष के बुजुर्गों की दौड़, अंडर 14 आयुवर्ग में लड़के व लड़कियों की दौड़ व 1600 मीटर ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुजुर्गों की दौड में रामकिशन शर्मा बाढ़डा प्रथम, विजय सिंह धनौंदा द्वितीय रहे। अंडर 14 लड़कियों की दौड़ में वर्षा ककराला प्रथम, प्रियांजल महेंद्रगढ़ द्वितीय, ईशा ककराला तृृतीय रहीं। अंडर 14 लड़कों की दौड़ में दीपक दुधवा प्रथम, अमित गोठड़ा द्वितीय, मनीष ककराला तृतीय रहा। ओपन दौड़ 1600 मीटर में लड़कियों में पूजा बुचौली प्रथम, अंतिम दुधवा द्विती, अमीषा ककराला तृतीय रही और लडको में हेमंत महेंद्रगढ़ प्रथम, नीरज भड़फ द्वितीय, मोहित ककराला तृतीय रहा।
विज्ञापन

नेशनल कबड्डी में प्रथम पाथेड़ा की टीम, द्वितीय कनीना रही। लड़कियों में प्रथम जींद और द्वितीय ककराला की टीम रही। श्रेष्ठ रेडर का खिताब अजय कनीना को और श्रेष्ठ केचर का खिताब लोकेश पाथेडा को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के सबसे बड़े बुजुर्ग बनवारीलाल ने खेलों का शुभारंभ करते हुए बताया कि प्राचीनकाल से गांव की परंपरा है कि इस सक्रांति के अवसर पर पूरा गांव बाबा ढालोड़ मन्दिर में बाबा की चरणों में आर्शीवाद लेने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा ढालोढ़ युवा दल प्रधान रामकुमार ने कहा इस बार खेलों से दूर-दूर से खिलाड़ी पहुंचे और इससे आयोजक टीम का उत्साहवर्धन हुआ और भविष्य में हम इसे और अगले स्तर पर ले जायेंगें।

इस मौके पर अशोक मोदी, सचिव इंद्रजीत सिंह, देवराज, इंस्पेक्टर महेंद्र यादव, नरेश , कृष्ण पहलवान, अजय यादव, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, विकास, मेजर मनोज कुमार, सुनील मोदी, अजीत, मनोज केबल, सुनील काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed