फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rambilash sharma, brother death, narnaul, mahendrgarh, haryana

शिक्षामंत्री के छोटे भाई रोशनलाल शर्मा का किया अंतिम संस्कार

Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश के शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के छोटे भाई रोशनलाल शर्मा का बुधवार सुबह नौ बजे उनके पैतृक गांव राठीवास में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और सामाजिक संगठनों ने रोशनलाल शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर हजारों भाजपा कार्यकर्ता दाह संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन


51 वर्षीय रोशन लाल शर्मा का सोमवार को उत्तरप्रदेश के वाराणसी में दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था। बुधवार की सुबह सात बजे शव को गांव राठीवास लाया गया। इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल सुबह नौ बजे राठीवास पहुंचे, उनके साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला एवं हरियाणा प्रभारी अनिल जैन थे। उन्होंने स्वर्गीय रोशनलाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रो. रामबिलास शर्मा एवं उनकी व्योवृद्ध माता गिंदोड़ी देवी को ढांढ़स बंधाया। स्वर्गीय रोशनलाल के बेटे रीपू दमन व प्रो. शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा एवं भतीजे नोनी ने मुखाग्रि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा से उनका 40 साल से पारिवारिक रिश्ता है। हर दु:ख एवं सुख में हम साथ रहे हैं। इस दु:ख की घड़ी में भी वो प्रो. शर्मा के परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, खनन एवं भू-विज्ञान राज्य मंत्री नायब सैनी, सांसद चौधरी धर्मवीर, रमेश कौशिक, मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह, विधायक पानीपत महिपाल ढांडा, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक विक्रम ठेकेदार, विधायक बिशंबर वाल्मीकि, विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक नरेश कौशिक, लतिका शर्मा, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, पूर्व विधानसभा स्पीकर गोपीचंद गहलोत, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, महाराज कालीदास सांपला, महाराज छबीलदास कटियान, डीजीपी बीएस संधू, आईजी सीआईडी अनिल राव, दक्षिणी रेंज के आईजी हरदीप दून, हाईकोर्ट न्यायाधीश हरिपाल वर्मा, गोसेवा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव, सुरेंद्र उजिना, डॉ. एचएम भारद्वाज आदि समेत अनेक राजनेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटा महेंद्रगढ़ तो 15 मिनट बाछोद हवाई पट्टी पर करना पड़ा इंतजार:
रोशनलाल शर्मा के दाह संस्कार के बाद जब सीएम खट्टर वापस चंडीगढ़ जाने लगेे तो बारिश आ गई। बारिश में ही मुख्यमंत्री गाड़ी से महेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस पहुंचे। रेस्ट हाउस में लगभग आधा घंटा उन्होंने बारिश रुकने का इंतजार किया। इसके बाद वो 10.20 बजे बाछोद हवाई पट्टी के लिए निकल गए। हवाई पट्टी पर चार्टेड प्लेन से उन्हें चंडीगढ़ जाना था। किंतु प्लेन को सिगनल नहीं मिलने के कारण 15 मिनट तक उन्हें बाछोद हवाई पट्टी पर इंतजार करना पड़ा। उसके बाद 11.32 बजे वो प्लेन से चंडीगढ़ निकल गए। आपको बता दें कि सीएम, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, आईजी सीआईडी अनिल राव सुबह 8.30 बजे महेंद्रगढ़ हैलीकॉप्टर से आए थे। हैलीकॉप्टर उसी समय दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। इसके बाद चार्टेड प्लेन में ज्ञानचंद गुप्ता, ओमप्रकाश धनखड़ एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आए थे। उसी प्लेन से सीएम चंडीगढ़ गए हैं, जबकि मंत्रियों को सड़क के रास्ते वापस जाना पड़ा।

पूरे प्रदेश में शोक की लहर
पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि प्रो. शर्मा के परिवार में जो दु:ख की घड़ी है, इसमें पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। छोटे भाई रोशनलाल के आकस्मिक निधन के समाचार के बाद से प्रदेश भर में शोक है। पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता से लेकर संगठन के सभी सदस्य इस दु:ख में शोक संतप्त परिवार के साथ है।

कई नेताओं ने जताया फोन पर शोक
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रो. रामबिलास शर्मा को फोन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वो उनके साथ है। इसके अतिरिक्त योग गुरु बाबा रामदेव और केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रो. शर्मा को फोन कर दुख प्रकट किया।


अभाविप ने जताया शोक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के छोटे भाई निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री ने कहा कि यह दु:खद घटना है। भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं पीड़ित परिवार को दु:ख सहने की शक्ति दे। इसके अलाव प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया। सभी निजी स्कूलों ने सुबह के समय दो मिनट का मौन रखकर स्कूलों की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed