फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ram mandir, innogeration, people happy, mahendragarh

राममय हुआ शहर, पटाखे चलाए और मिठाइयां बांटीं

Thu, 06 Aug 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ram mandir, innogeration, people happy, mahendragarh
हट्टा बाजार में स्थित श्री गोपाल मंदिर में रामलला की आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही बुधवार को शहर में जश्न का माहौल रहा। एतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए लोगों ने पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मंदिरों में विशेष पूजा पाठ की गई। लोगों ने इस मौके पर मिठाइयां भी बांटीं। एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। शाम के समय लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। शहर के चौक चौराहों को विशेष तौर पर भगवा रंग के झंडों से सजाया गया था। पूरे शहर में धार्मिक माहौल बन गया।
विज्ञापन

11 हट्टा बाजार की कटला गली में स्थित श्री गोपाल मंदिर के प्रांगण में बुधवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पूजन के उपलक्ष्य में भगवान रामलला की भव्य आरती एवं दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुद्धि प्रकाश एडवोकेट, शील देवी थे। जिन्होंने रामलला की पावन आरती की। कार्यक्रम के दौरान एक छोटे वानर ने आकर रामलला के झूले से प्रसाद लिया। मंदिर के कलश पर चढ़कर रामनाम के झंडे को फहराया। सभी भक्तों ने हनुमानजी मानकर उस वानर को केले खिलाए। कटला मोहल्ले की महिला मंडल द्वारा दीपोत्सव मना कर भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायक अमरसिंह सोनी के द्वारा भी भगवान राम के भजनों का गुणगान किया गया। इस अवसर पर योगेश वशिष्ठ, मनमोहन वशिष्ठ, मधुसूदन वशिष्ठ सहित अनेक भक्तगण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

परशुराम चौक पर कारसेवकों ने बांटे लड्डू
महेंद्रगढ़। अयोध्या आंदोलन 1990 में जाने वाले कारसेवकों महेेश जोशी, वेदप्रकाश धरसूवाला व अन्य कारसेवक ने परशुराम चौक पर लड्डू बांटकर रामलला विराजमान के भव्य राममंदिर के भूमि पूजन पर उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश मेहता, अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान नरेंद्र मेहता, पूर्व जिला संघ संचालक मदनलाल, किराना यूनियन के प्रधान कन्हैयालाल, भाजपा पूर्व कोषाध्यक्ष राधाकिशन, पुरुषोत्तम खोरीवाला, पूर्व पार्षद मुंशी जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष हरियाणा व्यापार मंडल सुनील अग्रवाल, अनिल टाला, प्रदीप मेहता, महावीर तिवाड़ी परशुराम चौक पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मालड़ा के बाबा सदाराम मंदिर में हुआ हवन
महेंद्रगढ़। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर शिलान्यास की खुशी में बाबा सदाराम मंदिर मालड़ा में हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को फल, प्रसाद वितरित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुजान मालड़ा ने बताया कि मंदिर के महंत स्वामी पवित्रा नंद के सानिध्य में हवन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य गजराज विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहे। यजमान के रूप में सुजान मालड़ा सह पत्नी पंकज बाला, सोनू सह पत्नी सरोज उपस्थित रहे। हवन घीसाराम आर्य, रूपचंद आर्य ने संयुक्त रूप से करवाया। पूर्व थानेदार राव बहादुर सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। सुण्डाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने मंदिर में फल वितरित करवाए। इस कार्यक्रम में बाबा सदाराम मंदिर कमेटी, बाबा सदाराम सेवा मंडल के सदस्य मौजूद थे।
गांव करीरा में किया पौधरोपण
कनीना। खंड के गांव करीरा में बजरंगबली युवा क्लब करीरा के सदस्यों ने राम मंदिर की आधारशिला रखने के पर्व पर पौधरोपण किया। समाजसेवी बाबूलाल यादव बताया बजरंगबली युवा क्लब करीरा के इंजीनियर नरवीर यादव के नेतृत्व में पौधरोपण राजा वाली बनी में किया गया। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ सीटीएम मनोज कुमार, एसडीएम रणबीर सिंह, क्ष्बीडीपीओ ने अभय राम यादव कनीना ने त्रिवेणी लगाकर किया। इस मौके पर राकेश यादव सरपंच, उदय सिंह पंच, हरीश कुमार पंच, बाबूलाल रामबास तथा राव राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
कनीना में राम जन्मभूमि शिलान्यास पर किया हवन और कीर्तन
कनीना। कनीना के वार्ड नंबर 11 में स्थित ठाकुरजी महाराज बड़ा मंदिर में राम जन्मभूमि शिलान्यास के उपलक्ष्य में हवन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर को भगवा रंग की झंडियों से सजाया गया। यह कार्यक्रम कंवर सैन वशिष्ट की देखरेख में किया गया। हवन यज्ञ पंडित बबली जोशी ने करवाया। सरिता भारद्वाज ने कनीना में त्रेता युग के राम कलयुग में आ गए, भूले भटको का भ्रम मिटायेगे को अपने शब्दों में गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। हवन व कीर्तन में पूर्व प्रधान मास्टर दलीप सिंह, यादराम, सुरेंद्र यादव, रतन शर्मा, प्रमोद शर्मा, मदन लाल शर्मा, रवि शर्मा, अरुण शर्मा, राजेंद्र पार्षद, महेश बोहरा, शिवकुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश निशानियां मंडी, होशियार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, परमानंद शर्मा, मनीष शर्मा, मिट्ठू शर्मा मौजूद रहे।

युवाओं ने मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलित किए
कनीना। खंड के गांव इसराणा में युवाओं ने मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित किए। इसराणा की इस युवा मंडली ने राम के नाम की आकृति में दिये रख कर मंत्र उच्चारण किए। युवा मंडली के प्रधान मोहित ने बताया कि बुधवार को राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है। यह एक नए युग की शुरुआत है। इस दौरान मोहित शर्मा, कृष्ण कुमार, चेतन शर्मा, प्रीतमसिंह, अंकित, नवीन, योगेश, कपिल, धीरज, हर्ष, राहुल, विकास, वंश, कार्तिक, अंकुर, मदन लाल, आंनद ने दीप प्रज्जवलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed