फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rakshabandhan increased activity in the markets

रक्षाबंधन को लेकर बाजार हुए गुलजार

Mon, 08 Aug 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan increased activity in the markets
नारनौल। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। हर तरफ रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सजी हैं। बाजार में इस बार सिर्फ स्वदेशी राखी यानी देश में निर्मित राखियां बिक रही हैं। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानें भी सजी हुई हैं। वहीं इस बार 11-12 अगस्त को दो रक्षाबंधन होने की वजह से लोग भ्रमित भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 11 अगस्त को भद्रा होने की वजह से 12 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि धर्म शास्त्रों में माना गया है कि सूर्योदय के समय की तिथि पूरे दिन धार्मिक कार्यों के लिए सही मानी जाती है। 12 अगस्त को सुबह 7:05 बजे तक पूर्णिमा रहेगा। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को 10:38 बजे पूर्णिमा लग जाएगी, लेकिन साथ ही भद्रा भी शुरू हो जाएगी। भद्रा रात 8:51 बजे तक रहेगी। इस दौरान राखी बंधन अशुभ माना जाता है। 8:51 के बाद राखी बांधी जा सकती है।
विज्ञापन

वहीं राखी व्यापारी दीपक महाकाल, गुरदयाल, मुकेश आदि ने बताया कि युवतियां और महिलाएं गोटे-चांदी, मोती, चंदन, स्टोन और रुद्राक्ष वाली राखी पसंद कर रही हैं। इसकी कीमत 50 रुपये से 150 रुपये के बीच है। चंदन की डबल डोरे वाली राखियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा गणेश, शिव, स्वास्तिक, ओम आदि की राखियां भी खूब बिक रही हैं। लाइटिंग की राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके अलावा टेडीबीयर, मोटू-पतलू, छोटा भीम, छुटकी, लिटिल सिंघम, बेनटेन आदि कार्टून कैरेक्टर सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। राखी के साथ-साथ रक्षाबंधन को लेकर गिफ्ट का बाजार भी गुलजार है। रक्षाबंधन पर अपनी बहन को देने के लिए भाई कॉफी मग से लेकर सोने-चांदी के बने ब्रेसलेट तक की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा परफ्यूम, टेडी बियर, चॉकलेट पैक जैसे गिफ्ट की भी भरमार है। कुछ भाई अपने बहनों के लिए आभूषणों की भी खरीदारी कर रहे हैं। राखी को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहलपहल शुरू हो जा रही है। शाम ढलते ही दुकानों में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बहनें खरीद रही हैं चांदी की भी राखियां
बहुत सी बहनें भाइयों के लिए चांदी से बनीं राखियां खरीद रही हैं। जेपी ज्वेलर्स शोरूम के मालिक रघुनंदन ने बताया कि शुद्ध चांदी की राखियां 100 रुपये लेकर 2 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। बहनें खरीद भी रही हैं। चांदी की राखियों में प्यारे भैया, मेरे ब्रदर, मिक्की माउस की राखियां तथा ब्रेसलेट काफी पसंद किए जा रहे हैं।
बाक्स:
36 घंटे बस सेवा रहेगी फ्री
भले ही लोग 11-12 अगस्त रक्षाबंधन पर्व को लेकर भ्रमित हों, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व 11 अगस्त को ही रहेगा। इस दिन सरकारी कार्यालयों में अवकाश भी रहेेगा। वहीं बहनों के लिए रोडवेज बस सेवा फ्री रहेगी। नारनौल डिपो के जीएम नवीन शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बाद से लेकर 11 अगस्त रात 12:00 बजे तक बहनों के लिए बस सेवा फ्री रहेगी। उनके साथ 15 साल का बच्चा भी फ्री यात्रा कर सकता है।

------------------------------
डाकघर ने जारी किया वाटरप्रूफ लिफाफा
पोस्टमास्टर संतलाल ने बताया कि डाक विभाग की ओर से बहनों द्वारा भाइयों को राखियां भेजने के लिए वाटरप्रूफ और रंग-बिरंगे लगभग 2400 लिफाफे बनाए गए हैं। ये स्पेशल राखियों के लिफाफे हैं जिन पर राखियों की तस्वीर भी छपी है। यह लिफाफा लेमिनेटिड है जिनके अंदर राखियां खराब नहीं होंगी। विभाग की ओर से इसकी कीमत 10 रुपये निर्धारित की गई हैं। डाक विभाग ने दावा किया है कि बहनों की राखियां मात्र 72 घंटे में उनके भाइयों के पास पहुंचा दी जाएंगी। इसलिए सुबह 9 बजे से 2 बजे तक नजदीकी डाकघर में राखियां पोस्ट कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed