फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rakesh Mehta became the head of Shri Gaud Brahmin Sabha for the third time

Mahendragarh-Narnaul News: श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के तीसरी बार प्रधान बने राकेश मेहता

Sun, 03 Aug 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Mehta became the head of Shri Gaud Brahmin Sabha for the third time
फोटो नंबर-11गौड़ ब्राह्मण सभा के तीसरी बार प्रधान बने राकेश मेहता व सचिव कृष्ण कुमार को मिठाई
नारनौल। जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान पद के चुनाव में राकेश महता ने 67 मत से विजय हासिल की है। वहीं कृष्ण कुमार शर्मा सचिव चुने गए। राकेश मेहता तीसरी बार प्रधान और कृष्ण कुमार शर्मा दूसरी बार सचिव बने हैं।
विज्ञापन

जिला गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान और सचिव पद के चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों से जीतकर आए 87 कॉलेजियम सदस्यों को शनिवार को मतदान करना था। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली, लेकिन चुनाव को लेकर प्रत्याशी और समाज के लोग सुबह नौ बजे से सभा भवन के बाहर एकत्र होने लगे थे। वहीं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस बल भी तैनात रही।
विज्ञापन

सभा भवन में केवल मतदान करने वालों को ही अंदर जाने दिया गया। इस चुनाव में दिलचस्प की बात रही की कार्यकारिणी की टीम तीसरी बार प्रधान बने राकेश मेहता की ही बनी। सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि सभा भवन श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की शासकीय समिति का चुनाव हुआ। इसमें कॉलेजियम सदस्यों ने प्रधान व सचिव के पद के लिए अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए धीरज कुमार मिश्रवाड़ा व राकेश महता एडवोकेट पुरानी सराय और सचिव पद के लिए कृष्ण कुमार शर्मा ढाणी फैजाबाद व राजेश कुमार शर्मा नसीबपुर में सीधा मुकाबला था। उन्होंने बताया कि राकेश महता को 76 मत और धीरज कुमार को 9 मत मिले। एक मत रद्द हुआ तथा सचिव पद के लिए कृष्ण कुमार शर्मा को 76 मत तथा राजेश कुमार शर्मा को 10 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि राकेश मेहता ने 67 मतों से प्रधान बने। कृष्ण कुमार शर्मा ने 66 लेकर सचिव पद पर जीत हासिल की ।

वशिष्ठ ने बताया कि उप प्रधान पद के लिए रामानंद शर्मा अटेली, सह सचिव पद पर हेमंत कृष्ण भारद्वाज एडवोकेट सीहमा, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार शर्मा छापड़ा बीबीपुर तथा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए विजय गोस्वामी मोहल्ला कायस्थवाड़ा व अमित पांडे मोहल्ला देवस्थान निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
चुनाव अधिकारी मनीष वशिष्ठ ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। सहायक चुनाव अधिकारी संजय कौशिक, धर्मेंद्र शर्मा अटेली व अंजनी शास्त्री नांगल चौधरी का चुनाव करवाने में सहयोग के लिए आभार जताया। चुनाव में शांति कराने के लिए करीब 20 पुलिसकर्मी तैनात थे।




इंसेट
पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रधान व सचिव को दी बधाई



मतगणना होने के बाद लगातार तीसरी बार प्रधान बने राकेश मेहता एडवोकेट व दूसरी बार सचिव बने कृष्ण कुमार शर्मा को बधाई देने के लिए महेंद्रगढ़ से पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा नारनौल पहुंचे। उन्होंने भारी मतों से जीते प्रधान राकेश मेहता व सचिव कृष्ण कुमार को पगड़ी पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके अलावा विजेता रहे प्रधान व सचिव का समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed