{"_id":"6654d14b919974e4b608f199","slug":"rajendra-singh-lodha-out-of-membership-of-grievance-redressal-committee-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109725-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजेंद्र सिंह लोढ़ा कष्ट निवारण समिति की सदस्यता से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजेंद्र सिंह लोढ़ा कष्ट निवारण समिति की सदस्यता से बाहर
Tue, 28 May 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
कनीना । उन्हाणी बस हादसे के मुख्य आरोपी एवं जीएल स्कूल संचालक को जन संपर्क एवं शिकायत समिति की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय कष्ट निवारण विभाग की ओर से सोमवार को पत्र जारी कर कनीना निवासी राजेंद्र सिंह लोढ़ा को ग्रीवेंश कमेटी की सदस्यता से बाहर कर दिया गया है। गांव उन्हाणी में 11 अप्रैल को हुए सड़क हादसे के मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए जीएल स्कूल संचालक के खिलाफ यह निर्णय लिया है।
बता दें कि दो सप्ताह पूर्व उन्हाणी मंदिर में हुई न्याय महापंचायत में लोगों की ओर से राजेंद्र लोढा को कष्ट निवारण समिति से निलंबित करने की मांग उठाई थी। साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों एवं पीड़ित परिवारों ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से मिलकर जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्यता से बाहर करने की मांग उठाई थी। उपायुक्त ने न्याय महापंचायत की कमेटी व परिजनों को आश्वासन दिया था जिस पर कार्रवाई करते हुए अब जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्यता रद्द कर दी गई है।