फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajendra Panipat's jhota and buffalo first in the exhibition

Mahendragarh-Narnaul News: राजेंद्र पानीपत का झोटा व भैंस प्रदर्शनी में प्रथम

Tue, 25 Apr 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Panipat's jhota and buffalo first in the exhibition
गांव पालड़ी पनिहारा में विजेता मुर्राह नस्ल के झोटे के साथ मुख्यातिथि डॉ. भूप सिंह यादव व अन्य ।
आकोदा। गांव पालड़ी पनिहारा में पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में नौ जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, पानीपत, करनाल, जींद, भिवानी के पशुपालकों में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम गांव के सरपंच विजय सिंह ने अधिकारियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि उपनिदेशक पशु पालन रेवाड़ी डॉ. भूप सिंह यादव रहे। डॉ. सुमेर सिंह ने पशुपालकों को बच्चों के चरित्र निर्माण पर बल देने तथा बच्चों के साथ हर रोज कुछ वक्त बिताने तथा उनकी दिन भर की गतिविधियों पर ध्यान देने का परामर्श दिया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार यादव ने पशु पक्षियों के कल्याण के लिए निम्न बातों पर प्रकाश डाला। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश यादव ने कृषि संबंधित जानकारी प्रदान की जैसे किस मौसम में किस फसल की बुआई करनी चाहिए तथा कम से कम कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा डॉ.दयाराम यादव, डॉ. दलीप सिंह सांगवान, डॉ. संजय यादव ने भी संबोधन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न 13 कैटेगरी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

------------
- यह रहे विजेता
वयस्क झोटा श्रेणी- प्रथम नरेंद्र डिडवाणी पानीपत, द्वितीय अनिल लीजवाना खुर्द जींद, तृतीय संजय जबाला करनाल
मुर्राह भैंस दुधारू:- प्रथम नरेंद्र डिडवाणी पानीपत, द्वितीय श्री भगवान सीहा रेवाड़ी, तृतीय जयपाल गुढ़ा महेंद्रगढ़
मुर्राह भैंस शुष्क:- प्रथम नरेंद्र सिंह डीडवाणी पानीपत, द्वितीय अनिल लीजवाना खुर्द जींद, तृतीय जीतपाल अटाली महेंद्रगढ़
मुर्राह कटड़े:- प्रथम सोनू सुधराना रेवाड़ी, द्वितीय राकेश पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़, तृतीय शीशराम पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़
मुर्राह झोटी:- प्रथम कुलदीप लीजवाना जींद, द्वितीय संजय जूई भिवानी, तृतीय राजेंद्र मालडा बास महेंद्रगढ़
मुर्राह कटड़ी:- प्रथम आजाद सिंह जूई कलां भिवानी, द्वितीय रमेश पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़, तृतीय श्री भगवान सीहा रेवाड़ी
हरियाणा शुष्क गाय:- प्रथम आशीष महेंद्रगढ़, द्वितीय बिरेंद्र पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़, तृतीय दिनेश पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़
देसी बछड़िया:-प्रथम संदीप नुरगढ़ गुरूग्राम, द्वितीय वीरपाल पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़, तृतीय राकेश रिवासा महेंद्रगढ़
हरियाणा गाय दुधारू:- प्रथम इंद्रजीत पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़, द्वितीय पवन कुमार बीरण भिवानी साहीवाल गाय दुधारू:- प्रथम योगेंद्र पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़, द्वितीय अशोक पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़, तृतीय रामप्रताप महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय शंकर नस्ल दुधारू:- प्रथम वीरपाल पालड़ी पनियारा
शंकर नस्ल बछड़िया:- प्रथम गजराज पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़, द्वितीय परमवीर रिवासा महेंद्रगढ़, तृतीय रुपेश पालड़ी पनिहारा महेंद्रगढ़
बकरी:- प्रथम राजेंद्र प्रसाद पालड़ी पनिहारा, द्वितीय व तृतीय राजेंद्र पालड़ी पनिहारा
विजेता पशुपालकों को पारितोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया
मुख्यातिथि डॉ. भूप सिंह यादव ने विजेता पशुपालकों को पारितोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रदर्शनी हमसे पशुपालक नस्ल सुधार के प्रति जागरूक होंगे तथा पशु पालन के प्रति उत्साहित होंगे। मंच का संचालन संजय यादव गुढ़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. दयाराम सेवानिवृत्त उपनिदेशक, डॉ. सुदर्शन यादव उप निदेशक, डॉ. दलीप सिंह सांगवान सेवानिवृत्त उपनिदेशक, डॉ. महेंद्र ,धर्मेंद्र सिंह, डॉ. राजेश जाखड़, डॉ. राजपाल, डॉ. प्रदीप जांगड़ा, प्रदीप यादव, विजय सिंह, कैप्टन सुरेंद्र, बाबूलाल यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed