फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raised demand for police verification of tenants

Mahendragarh-Narnaul News: किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन की उठाई मांग

Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for police verification of tenants
कनीना। बाबा मोलड नाथ मैदान में मंगलवार की शाम को कस्बेवासियों की ओर से एक पंचायत का आयोजन किया गया। करीब दो घंटे तक चली। इस पंचायत में कस्बे में किराये पर रह रहे लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पूर्व पार्षद व समाजसेवी भगत सिंह ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन



जरूरत पड़ने पर संगठन रहेगा तैयार
उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक संगठन है। यह संगठन इसलिए तैयार किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति को विकट समस्या के समय अगर जरूरत पड़े तो संगठन के लोग उसकी हर संभव मदद कर सके। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक महेश बाेहरा ने कहा कि उक्त संगठन समाजहित व देशहित के लिए संगठन तैयार किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा कस्बे के युवा इस संगठन से जुड़ रहे है।
विज्ञापन

नूंह की घटना के बाद कस्बे में रोष:
बता दें कि नूंह में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद से लोगों में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर कनीना कस्बे में मंगलवार को तीसरी बार बैठक का आयोजन कर संगठन बनाने पर विचार किया गया है। जो कस्बे व क्षेत्र में बिना आईडी के क्षेत्र में रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग करेगा। बैठक के दौरान धर्मवीर फौजी ने बाहर से आकर कनीना कस्बे में रह रहे लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने की मांग की। अशोक वर्मा ने क्षेत्र के लोगों को नशे की लत से बाहर निकलने व युवाओं पर नजर रखकर उन्हें नशे से दूर रखने का सुझाव दिया ताकि क्षेत्र विकास की तरफ अग्रसर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed