फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raised awareness to deal with climate change

Mahendragarh-Narnaul News: जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किया जागरूक

Fri, 27 Sep 2024 05:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Sep 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness to deal with climate change
फोटो संख्या:52- विशेषज्ञ व्याख्यान के बाद विशेषज्ञ डॉ. संजय सेन गुप्ता के साथ शिक्षक एवं विद्या
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा वैश्विक जलवायु परिवर्तन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में एनआईएससीएआईआर-सीएसआईआर के पूर्व वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय सेन गुप्ता विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पृथ्वी की रक्षा करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

डॉ. मोना ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कई परिणाम हैं जो पर्यावरण और मानव समाज दोनों को प्रभावित करते हैं। इन पर्यावरणीय प्रभावों से भोजन और पानी की कमी, प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों का विस्थापन और संक्रामक रोगों जैसे सामाजिक और आर्थिक परिणाम हो सकते हैं। डॉ. संजय सेन गुप्ता ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन के पीछे के वैज्ञानिक साक्ष्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार विभिन्न कारकों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मंच का संचालक आयोजन के सह-संयोजक डॉ. विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर नविता, अंजलि, विकास कुमार, अभिनंदन, अनीश, गायत्री, मीना, मोहिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed