फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raised awareness about prevention of HIV AIDS through fashion show

Mahendragarh-Narnaul News: फैशन शो के माध्यम से एचआईवी एड्स से बचाव के प्रति किया जागरूक

Wed, 14 Aug 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 14 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about prevention of HIV AIDS through fashion show
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विशेष फैशन शो का आयोजन कर एचआईवी एड्स से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा अनु ने अपने अभिनय और परिधानों के माध्यम से एचआईवी एड्स के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया।
विज्ञापन

छात्रा ने अपने संदेश में बताया कि एचआईवी एड्स केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती भी है। इसे समझना और उस पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। फैशन शो के दौरान, अनु ने विभिन्न रचनात्मक परिधानों का प्रयोग किया, जो इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक थे। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य विजय यादव ने इस प्रयास की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में बदलाव लाने और विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कहा कि इस विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए केवल जानकारी देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed