फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raipur-Budhwal: Collision between a Canter and a Bolero; three youths injured.

Mahendragarh-Narnaul News: रायपुर-बुढ़वाल के पास कैंटर और बोलेरो की टक्कर, तीन युवक घायल

Sun, 21 Jun 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Raipur-Budhwal: Collision between a Canter and a Bolero; three youths injured.
फोटो 39सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद
नांगल चौधरी। रायपुर और बुढ़वाल के बीच रविवार शाम बकरीब 8 बजे एक कैंटर और बोलेरो गाड़ी के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए कोटपूतली अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार तीन युवक राजस्थान से नांगल चौधरी की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बुढ़वाल के समीप पहुंची, आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में बोलेरो सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायलों का कोटपूतली अस्पताल में उपचार जारी है तथा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed