फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rainfall in March broke a two-year record, leaving farmers worried about spoilage of wheat.

Mahendragarh-Narnaul News: मार्च में बारिश ने दो साल का तोड़ा रिकाॅर्ड, किसानों को गेहूं के दाने खराब होने का सता रहा डर

Tue, 07 Apr 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rainfall in March broke a two-year record, leaving farmers worried about spoilage of wheat.
फोटो नंबर- 10नारनौल में बारिश के दौरान छाता लेकर आवागमन करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारनौल। फसल कटाई के समय भी बारिश होने से किसानों को गेहूं के दाना खराब होने की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि कटी पड़ी फसल पर बूंदाबांदी होने से दाना अंकुरित हो सकता है। वहीं इस बार की बारिश ने मार्च में पिछले दो सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आठ अप्रैल को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है जिसका असर अब सरसों व गेहूं की फसल पर दिखाई देने लगा है। अप्रैल 2024 में 3.64 और 2025 में 11.86 एमएम बारिश दर्ज की गई थी वहीं 2026 में बीते दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को भी सुबह से हल्की बारिश होती रही।
विज्ञापन


सोमवार को नारनौल में 2.5 और मंगलवार को 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद 11 अप्रैल को पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वि
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2025 में भी लगातार बारिश देखने को मिली थी जिसकी वजह से 962.72 एमएम दर्ज की गई जिसने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया था। अब 2026 में जनवरी में भी 10.70 एमएम, फरवरी में 6.30, मार्च में 15.28 और अप्रैल में 10.20 एमएम बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा चार अप्रैल तक का है।
किसानों को सता रहा गेहूं के दाने खराब होने का डर
नांगल चौधरी निवासी राकेश, कमल, अमरसिंह, सुरेश ने बताया कि कि अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल के दाने खराब और अंकुरित होने लगेंगे। इससे फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा और मंडियों में फसल के सही दाम मिलना मुश्किल हो जाएंगे।

मंडी में तिरपाल से फसल ढक कर पहुंचे किसान

नारनौल अनाज मंडी में सरसों की फसल लेकर पहुंचे किसानों को इंतजाम करने पड़े हालांकि बारिश की वजह से बहुत कम मात्रा में किसान मंडी पहुंचे। अभी भी जिले में एक लाख से अधिक एकड़ सरसों की थ्रेसिंग बाकी है वहीं गेहूं की फसल की कटाई चल रही है।

दो साल का टूटा रिकाॅर्ड, अप्रैल में बारिश जारी

मंगलवार को अटेली में 5.5, नांगल चौधरी में 7.0, महेंद्रगढ़ में 1.0 एमएम, कनीना और सतनाली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।




पिछले पांच साल के दौरान हुई बारिश (एमएम में)

माह 2024 2025 2026

जनवरी 0.00 11.24 10.70

फरवरी 7.00 4.10 6.30

मार्च 2.00 8.54 15.28

अप्रैल 3.64 11.86 10.20
मई 3.82 39.88 00
जून 36.84 133.58 00
जुलाई 171.24 400.52 00
अगस्त 299.36 210.80 00
सितंबर 84.70 93.0 00
अक्तूबर 0.80 49.60 00
नवंबर 0.00 0.00 00
दिसंबर 60.20 0.00 00




वर्जन
नारनौल में सोमवार को 2.5 और मंगलवार को 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-डॉ. चंद्र मोहन, मौसम विशेषज्ञ नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed