फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain increased difficulties, power failure, water supply stalled

महेंद्रगढ़-नारनौल: बारिश ने बढाईं मुश्किलें, बिजली गुल, जलापूर्ति ठप, फसलों को भी नुकसान

Sun, 25 Sep 2022 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 02:06 AM IST
सार

शहर के कई हिस्सों में रात से सुबह 10 बजे तक बिजली बाधित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति पिछले 12 घंटों से बाधित पड़ी है। जलापूर्ति नहीं हुई जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
Rain increased difficulties, power failure, water supply stalled
रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिले में लगातार तीसरे दिन शनिवार को हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों से लेकर गांव तक जलभराव है जिससे आवागमन प्रभावित रहा। शहर में सीवर ओवरफ्लो है। कुछ स्थानों पर सड़कों पर बने गड्ढे में वाहन फंस गए तो कहीं दोपहिया वाहन चालक कर गिरकर घायल हो गए। बारिश के चलते 12 घंटे से बिजली गुल होने के कारण जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शहर में चारों तरफ जलभराव से लोगों को परेशानी न उठानी पड़ी। लगातार बारिश के चलते शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर के मोहल्ला चांदुवाड़ा, नलापुर, सिटी पोस्ट ऑफिस गली आदि मुहल्लों में शुक्रवार सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


शहर के कई हिस्सों में रात से सुबह 10 बजे तक बिजली बाधित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति पिछले 12 घंटों से बाधित पड़ी है। इसकी वजह से जलापूर्ति नहीं हुई जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। विद्युत वितरण निगम कर्मचारियों व अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के फोन उठाने बंद कर दिए हैं। शिकायत नंबर पर भी उपभोक्ताओं को जवाब नहीं मिल रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम मनोज कुमार ने शनिवार को शहर में जलभराव वाले हिस्सों का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को जल्द जलनिकासी कराने के निर्देश दिए। वहीं बारिश से बाजरे और कपास की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है जिसे लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों ने सरकार व प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।


रेलवे अंडरपासों में भरा पानी, संपर्क टूटा
शहर में नागरिक अस्पताल, सीआईए फाटक, चौकी नंबर 45, कादीपुरी व बहरोड रोड पर लोगों की सुविधा के लिए रेलवे अंडरपास बनाए गए हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते अंडरपासों में पानी भर गया है। रेलवे ने जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया है। इसके चलते लोगों दूसरी तरफ आना, जाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि अंडरपासों में पानी भरने चारपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed