फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain in Narnaul, Mustard lying in the open in the markets got wet, farmers' worries increased; Western disturb

नारनौल में बारिश: मंडियों में खुले में पड़ी सरसों भीगी, किसानों की चिंता बढ़ी; पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Sat, 13 Apr 2024 03:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:14 PM IST
सार

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव का दौर जारी है। इस कड़ी में नारनौल में तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
Rain in Narnaul, Mustard lying in the open in the markets got wet, farmers' worries increased; Western disturb
नारनौल में बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल क्षेत्र में मौसम अचानक से बदल गया और काले घने बादलों ने आसमान को ढक लिया। तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। शनिवार दोपहर ढाई बजे नारनौल सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई थी, जो अब जारी है। इस समय बारिश होने से सबसे ज्यादा किसानों को नुकसान होने की संभावना है। अभी खेतों में गेहूं की फसल कटाई के बाद पड़ी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे सरसों की ढेरी पड़ी हुई है, अब वह बारिश में भीग रही है। अगर तेज बारिश आती है तो किसानों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो 13 से 15 अप्रैल तक क्षेत्र में बारिश के साथ तेज अंधड़ की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि संपूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed