फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain in Narnaul, balcony of old haveli fell in Mohalla Chanduvada

Rain in Narnaul: तेज बारिश से पूरे शहर में जलभराव, चांदुवाड़ा में पुरानी हवेली का छज्जा गिरा

Sat, 29 Jul 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

बारिश में शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, मोहल्ला रावका, पार्क गली, नगर परिषद के सामने, मोहिनी गली, पुरानी कचहरी के पास, रेवाड़ी रोड, टीबी अस्पताल के सामने, पुस्तक गली, सलामपुरा, संघीवाड़ा, अनाज मंडी, मुख्य बाजार आदि निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

विज्ञापन
Rain in Narnaul, balcony of old haveli fell in Mohalla Chanduvada
नारनौल में गिरा छज्जा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार रात से तेज बरसात जारी है। तेज बरसात के कारण शहर में जलभराव हो गया। शहर के मुख्य मार्गों और कॉलोनी में पानी जमा हो गया। नारनौल के मोहल्ला चांदूवाड़ा के पास एक मुख्य रास्ते पर पुरानी हवेली का छज्जा गिर पड़ा। उस दौरान इसके आसपास कोई नहीं था जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


नारनौल नगर परिषद की लापरवाही का ही परिणाम है कि शहर की अनेक जर्जर खंडहर हवेलियों को चिन्हित और नोटिस करने के बाद भी उनको ढहाने की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। कुछ हवेलियां तो भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजारों में भी है लेकिन नगर परिषद के अधिकारी उनको ढहाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


झमाझम बारिश ने एक बार फिर से नगर परिषद प्रशासन के शहर में पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी है। इस बारिश में शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, मोहल्ला रावका, पार्क गली, नगर परिषद के सामने, मोहिनी गली, पुरानी कचहरी के पास, रेवाड़ी रोड, टीबी अस्पताल के सामने, पुस्तक गली, सलामपुरा, संघीवाड़ा, अनाज मंडी, मुख्य बाजार आदि निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इसके अलावा शहर के अंडरपास में भी पानी भर गया। जिस कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed