फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rain in narnaul, ateli and kaneena

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल, अटेली व कनीना में बारिश से बदला मौसम

Mon, 12 Aug 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
rain in narnaul, ateli and kaneena
नारनौल। जिले में एक सप्ताह से मानसून मेहरबान है। रविवार को नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, कनीना में रुक-रुककर बारिश होगी रही। वहीं महेंद्रगढ़ और सतनाली में भी बूंदाबांदी देखने को मिली। जिले में 1 जुलाई से 11 अगस्त तक 369.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य 250.4 मिलीमीटर औसत बारिश होती है। यह सामान्य से 47.0 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात का तापमान क्रमशः 28.0, 26.0 डिग्री सेल्सियस और 30.1, 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिण में उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इससे हरियाणा के दक्षिणी जिलों और दक्षिणी पूर्वी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में प्रतिदिन बारिश की गतिविधियां दर्ज हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मौसम प्रणालियों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार आने वाले चार पांच दिनों तक मानसून सक्रियता बनी रहने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed