{"_id":"68bb2670148a61eec309dd38","slug":"rain-in-kanina-exposed-the-administration-the-city-turned-into-a-pond-due-to-waterlogging-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119884-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में बरसात ने खोली प्रशासन की पोल, जलभराव से शहर बना तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में बरसात ने खोली प्रशासन की पोल, जलभराव से शहर बना तालाब
Fri, 05 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- कनीना- रेवाड़ी टी प्वाइंट पर भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन--संवाद
कनीना। कनीना में हुई भारी बरसात ने नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई।
पानी जमा होने से आवागमन बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के दौरान दो बाइक सवार वाहन चालक फिसलकर गिर पड़े, जिनमें एक महिला को गंभीर चोटें आईं। मोहन सिंह, कमल, अनिल महेश नीरज सहित अन्य ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं और बरसात के पानी ने स्थिति को और भी खतरनाक बना दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। वहीं होली वाला जोहड़ और कालर वाला जोहड़ पानी से पूरी तरह भर गए, जिससे आसपास के लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। इससे लोगों को न केवल आवाजाही में परेशानी हुई बल्कि घरों के सामान को भी नुकसान पहुंचा। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका की लापरवाही से हर बारिश में शहर तालाब में तब्दील हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। बारिश ने यह साफ कर दिया है कि कनीना नगर पालिका क्षेत्र में न तो नालियों की साफ-सफाई है और न ही सड़कों की देखभाल।