फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain and strong winds fell trees in several places, power supply disrupted

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश व तेज हवा से कई जगह गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 12 May 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds fell trees in several places, power supply disrupted
फोटो संख्या:68-ब्रह्मचारी रोड से सतनाली चौक सड़क मार्ग पर पड़ा पेड़--स्रोत--संवाद
नारनौल/महेंद्रगढ़। नारनौल में शुक्रवार देर रात हुई बारिश व तेज हवा से कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। इसके चलते आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

वहीं महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ ही शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जो देर रात को बहाल हुई। शुक्रवार को 8 घंटे बिजली बाधित रही। अचानक आए मौसम में बदलाव के साथ ही तेज आंधी से प्राकृतिक संपदा को भी नुकसान हुआ। शहर के ब्रह्मचारी रोड पर आंधी की वजह से पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया, जिसकी वजह से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। इसके अलावा सीगड़ी सड़क मार्ग पर पेड टूट पड़ गया तथा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया।
नारनौल में रेवाड़ी रोड, नसीबपुर से धरसू मार्ग के साथ खेतों में भी पेड़ टूट कर गिर गए। इसे सड़क किनारों से सुबह हटाया गया। हालांकि क्षेत्र में किसी प्रकार से जानमाल की हानि नहीं हुई। डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। वहीं तेजी से बढ़ रहे अधिकतम व न्यूनतम तापमान पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से संपूर्ण इलाके में लगातार आने वाले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले तीन चार दिनों तक लगातार मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। इस दौरान संपूर्ण इलाके पर बादलवाही के साथ तेज गति से धूल भरी आंधी चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिनभर रही बादलों की आवाजाही,गर्मी से मिली राहत:

नारनौल क्षेत्र सहित आसपास दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। वहीं तीन दिन पहले जहां 43 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान पहुंच गया था, लेकिन शनिवार को 40.9 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 मई को जिले में हुई बारिश

नारनौल 5 एमएम

अटेली 7 एमएम

नांगल चौधरी 7 एमएम

महेंद्रगढ़ 0.10

फोटो संख्या:68-ब्रह्मचारी रोड से सतनाली चौक सड़क मार्ग पर पड़ा पेड़--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:68-ब्रह्मचारी रोड से सतनाली चौक सड़क मार्ग पर पड़ा पेड़--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed