{"_id":"68aca9a63284b3aac4014094","slug":"railway-divisional-manager-inspected-ateli-station-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128780-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे मंडल प्रबंधक ने अटेली स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे मंडल प्रबंधक ने अटेली स्टेशन का किया निरीक्षण
Mon, 25 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 24मंडल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के सदस्य। स्रोत-संगठन
मंडी अटेली। जयपुर रेल मंडल के प्रबंधक रवि जैन सोमवार को अटेली रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन दोहरीकरण और स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्थानीय लोग व नारनौल यात्री संघ के प्रतिनिधियों ने मंडल प्रबंधक को यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अटेली स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और ठहराव की मांग की गई।
स्टेशन निर्माण समिति के सदस्य सुरेश शर्मा ने मंडल प्रबंधक को बताया कि अंडरपास 29 पर आए दिन पानी भर जाता है जिससे लोगों का आवागमन रुक जाता है और मजबूरी में लोग रेलवे ट्रैक पार करते हैं। इसके चलते हादसे होते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि पुरानी मंडी से रेलवे रोड़ होते हुए नई मंडी तक पैदल पथ बनाया जाए।
अंडरपास को रेलवे सेंटर लाइन से जोड़ा जाए ताकि यात्रियों को प्लेटफार्मों के बीच आने जाने में सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि स्टेशन पर बन रहा फुट ओवरब्रिज बुजुर्ग यात्रियों के लिए असुविधाजनक है क्योंकि सीढ़ियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
इस समस्या का व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन में चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस का अटेली में ठहराव देने और उसे प्रतिदिन चलाने,चेतक एक्सप्रेस में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने और रेवाड़ी से रिंगस तक डीएमयू गाड़ी शुरू करने की मांग रखी गई। यात्रियों का कहना है कि इन मांगों पर अमल होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और रेल यात्रा सुगम होगी।