फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raid in three shops at Azad Chowk, cold drinks with expiry date found

Mahendragarh-Narnaul News: आजाद चौक पर तीन दुकानों में छापा, एक्सपायरी डेट की मिली कोल्ड ड्रिंक

Sun, 03 Sep 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raid in three shops at Azad Chowk, cold drinks with expiry date found
आजाद चौक में एक दुकान से सैंपल लेती टीम।
नारनौल। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने आजाद चौक पर दस्तक दी और दो कन्फेक्शनरी और एक रेस्टोरेंट पर छापा मार कर सैंपल भरे। टीम ने एक चाॅकलेट, एक कोल्ड ड्रिंक और एक पनीर का सैंपल लिया। सभी सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी विभाग को शिकायत मिल रही थी कि आजाद चौक पर एक कन्फेक्शनरी पर लंबे समय से एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बेची जा रही है। इस सूचना पर शनिवार को टीम ने दुकान पर छापा मारा और वहां कोल्ड ड्रिंक की जांच की। इस दौरान टीम को 8 से 10 बोतल कोल्ड ड्रिंक की ऐसी मिली, जिनकी एक्सपायरी डेट दो से तीन माह पहले हो चुकी थी। टीम ने सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया। इसी प्रकार एक अन्य कन्फेक्शनरी की दुकान पर छापा मारकर वहां से चाॅकलेट का सैंपल लिया गया। इसके बाद टीम शीतल रेस्टोरेंट पर पहुंची और यहां से पनीर का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि आजाद चौक पर एक कन्फेक्शनरी पर एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बिकने की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। जांच में भी कई एक्पायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई है। उनका सैंपल लिया गया है। इसके अलावा एक चाकलेट व पनीर का सैंपल भी लिया गया है। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कोई कम गुणवत्ता की मिठाई या अन्य घटिया किस्म की सामग्री बेचता है तो तुरंत उसकी शिकायत करे ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed