{"_id":"696d2cf830bab4e9e30e1144","slug":"radheshyam-sharma-joins-inld-with-thousands-of-supporters-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135045-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राधेश्याम शर्मा हजारों समर्थकों संग इनेलो में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राधेश्याम शर्मा हजारों समर्थकों संग इनेलो में शामिल
विज्ञापन
फोटो 16 नांगल चौधरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अभय चौटाला व अन्य नेता।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। हरियाणा की राजनीति में इनेलो लगातार ताकतवर होती नजर आ रही है। नारनौल के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने रविवार को हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सदस्यता उन्होंने बीपीएस बीएड कॉलेज में आयोजित जनसभा में ग्रहण की।
इससे पहले दुबलाना गांव में पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। एक के बाद एक बड़े नेताओं के इनेलो में शामिल होने से कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों में खलबली मच गई है।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों में विश्वास जताकर इनेलो से जुड़ने वाले सभी साथियों का पार्टी में सम्मानपूर्वक स्वागत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा की जनता को जाति, धर्म और मजहब के नाम पर बांटने का काम कर रही है जबकि इनेलो जाति-पाति से ऊपर उठकर प्रदेश को एकजुट कर आगे बढ़ाना चाहती है।
अभय ने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। आम आदमी भय के साये में जी रहा है। लूट, हत्या, बलात्कार और गुंडागर्दी की घटनाएं खुलेआम हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2029 के चुनाव में हरियाणा की जनता भाजपा का पूरी तरह सफाया करने का मन बना चुकी है।
उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की तीसरी सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे की वजह से बनी। जनता ने उन पर भरोसा जताया लेकिन टिकट वितरण में बंदरबांट कर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया गया। अभय ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को भी देख चुकी है और कांग्रेस को भी, अब हरियाणा इनेलो की सरकार चाहता है।
अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने जहां कॉलोनियां काटकर जनता को ठगा, वहीं कांग्रेस के राव दान सिंह ने दक्षिणी हरियाणा को कॉलोनियों के नाम पर लूटने का काम किया। नांगल चौधरी विधानसभा में चल रही आपसी खींचतान को उन्होंने घातक बताते हुए जनता से इससे ऊपर उठने और इनेलो का साथ देने की अपील की।