फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Radha Rani's cheers echoed in Prabhat Pheri

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Sat, 24 Aug 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Radha Rani's cheers echoed in Prabhat Pheri
फोटो नंबर-09प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य।
नारनौल। जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक व सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने शुक्रवार को रेवाड़ी रोड कैलाश नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम प्रभात फेरी के मुख्य यजमान संजय सैनी व उनकी पत्नी भारती सैनी का परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवा प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी संगठन के संस्थापक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रभात फेरी संगठन के संरक्षक चेतन जिंदल व संदीप गोयल ने श्री कृष्ण गोबिंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय व राधे राधे नाम संकीर्तन के माध्यम से प्रभात फेरी का शुभारंभ करवाया। प्रभात फेरी मुख्य यजमान के निवास स्थान कैलाश नगर रेवाड़ी रोड से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हेमंत अग्रवाल, सुभाष गर्ग, संदीप गुप्ता, मनमोहन शर्मा, अमित गोयल, राजीव पटीकरा, मीडिया प्रभारी सोमदेव शर्मा, सुरेश मास्टर,ओम प्रकाश कोकचा, सतीश शर्मा, नवीन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed