फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Questions raised over nutritional quality; mold found on chickpeas supplied by Anganwadi.

Mahendragarh-Narnaul News: पोषाहार की गुणवत्ता पर सवाल, आंगनबाड़ी से मिले चनों पर दिखी फफूंदी

Tue, 22 Sep 2026 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over nutritional quality; mold found on chickpeas supplied by Anganwadi.
नारनौल। गांव कांवी में आंगनबाड़ी केंद्र से गर्भवती महिला को दिए गए पोषाहार में फफूंदी लगे चने मिलने का मामला सामने आया है। महिला के पति विशाल ने आंगनबाड़ी के मिले चने खराब होने का आरोप लगाया है। साथ ही वीडियो बनाकर पोषाहार की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि उनकी पत्नी आठ माह की गर्भवती हैं और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार लेती हैं। सोमवार को उन्हें चावल, चॉकलेट, चने और खील दिए गए। घर पहुंचकर परिजनों ने पैकेट खोला तो चनों पर फफूंदी जैसी परत दिखी। विशाल के अनुसार चने खाने लायक नहीं थे। उन्होंने खराब चनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता ने बताई स्टॉक की बात
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री देवी ने बताया कि केंद्र पर चनों की अलग से कोई आपूर्ति नहीं हुई थी। उनके अनुसार खील के साथ मिला चने का स्टॉक करीब तीन दिन पहले आया था। जो सामग्री उपलब्ध थी, वही लाभार्थियों को बांट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता हुआ, जांच पर स्थिति साफ नहीं
गांव के सरपंच नित्यानंद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई है और आपसी सहमति से समझौता हो गया है। हालांकि विभाग की ओर से जांच को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed