{"_id":"6af35b72afe8f1858908ca22","slug":"questions-raised-over-housing-scheme-list-demand-for-a-re-survey-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131696-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, दोबारा सर्वे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, दोबारा सर्वे की मांग
विज्ञापन
कनीना। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जारी लाभार्थियों की सूची को लेकर गांव दौंगड़ा जाट में विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी विक्रम कुमार ने सरपंच मुकेश कुमार को शिकायत देकर सूची की दोबारा जांच और निष्पक्ष सर्वे करवाने की मांग की है।
विक्रम कुमार का आरोप है कि सूची में कुछ ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जिनके पास पहले से पक्के और दो मंजिला मकान हैं। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारियों और पंचायत सदस्यों के परिवारों से जुड़े लोग भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ परिवार पहले ही योजना का लाभ ले चुके हैं, फिर भी उनके नाम दोबारा सूची में शामिल हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, पहले सर्वे और फोटोग्राफी के बावजूद कई जरूरतमंद परिवारों, विधवा महिलाओं और गरीब लोगों के नाम सूची से बाहर रह गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में योजना के पंजीकरण को लेकर मुनादी नहीं करवाई गई, जिससे कई परिवार जानकारी के अभाव में आवेदन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विक्रम कुमार ने मांग की है कि गांव में दोबारा मुनादी करवाकर सभी पात्र परिवारों को मौका दिया जाए। साथ ही नए सिरे से सर्वे कर अपात्रों के नाम हटाए जाएं और वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिया जाए।