फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Quad, bike riding teen killed in bike crash

ट्रैक्टर, बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत

Tue, 12 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 12 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Quad, bike riding teen killed in bike crash
Road accident
नारनौल। सेक्टर एक में बाइक सवार तीन स्कूली किशोरों की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे में घायल एक का स्थानीय नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें लगी। 
विज्ञापन

नसीबपुर स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय गांव पटिकरा निवासी तरुण पुत्र रंगराग, 15 वर्षीय सचिन पुत्र कमलकांत सोमवार को बाइक से स्कूल आए थे। स्कूल की छुट्टी होने पर वे करीब ढाई बजे बाइक से सेक्टर एक निवासी उनके साथी कुलदीप पुत्र जगरूप को छोड़ने के लिए जा रहे थे। जब वे डिप्टी स्पीकर संतोष यादव की कोठी के सामने से सेक्टर एक में मुड़ेे तो सेक्टर एक की गली में सामने से टै्रक्टर आ गया। जिससे गली में उनकी आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन व कुलदीप घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सचिन को उपचार के लिए भर्ती कर लिया, वहीं कुलदीप को मरहम पट्टी ही की गई। 
विज्ञापन


दो बहनों पर इकलौता था भाई
मृतक तरुण अपनी दो बहनों पर इकलौता भाई था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार तरुण बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था। अब तरुण की हादसे में मौत हो जाने के कारण पूरा परिवार टूट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट बाइक पर लगाया, पहना नहीं 
तरुण बाइक चला रहा था, उसने हेलमेट बाइक पर लगा रखा था, मगर पहना नहीं। अगर तरुण हेलमेट पहने हुए होता तो शायद यह हादसा नहीं होता।

बस से आते थे, आज ही लाए बाइक 
परिजनों के अनुसार तरुण व सचिन बस से स्कूल आते-जाते थे। कोई काम होने के कारण आज ही वे बाइक लेकर स्कूल आए थे। वहीं यह घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed