Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Purchasing of silver jewellery and religious items picks up despite high prices

Mahendragarh-Narnaul News: महंगे भाव के बीच चांदी के गहनों और धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी तेज

Thu, 12 Nov 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Purchasing of silver jewellery and religious items picks up despite high prices
महेंद्रगढ़। देवउठनी एकादशी पर शहर के सर्राफा बाजार में चांदी की मांग बढ़ गई है। विवाह समारोहों में शुभ रस्मों और उपहार के लिए चांदी की वस्तुएं खरीदी जा रही हैं। चांदी के नारियल से लेकर सिक्कों और गहनों तक की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी रोहताश सोनी के अनुसार चांदी का भाव करीब 1.93 लाख रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1.31 लाख रुपये प्रति तोला चल रहा है। इसके बावजूद विवाह समारोहों के लिए चांदी के नारियल, सिक्के, चुटकी, पाजेब और छल्ले खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, चांदी के बर्तनों और सजावटी वस्तुओं की भी मांग है। उन्होंने बताया कि बाजार में हाथ से तैयार और मशीन से बने दोनों तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं लेकिन ग्राहक मशीन से तैयार आकर्षक डिजाइन वाली वस्तुओं को अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी फिनिशिंग और सुंदर डिजाइन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार छोटी-बड़ी वस्तुएं खरीद रहे हैं। रोहताश सोनी ने बताया कि महेंद्रगढ़ शहर में करीब 50 सर्राफा दुकानें हैं।
विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए खरीदारी शुरू हो चुकी है। उनकी दुकान पर अब तक 28 ऑर्डर की बुकिंग हो चुकी है। आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
ग्राहक बोले- परंपरा निभाना भी जरूरी
देवउठनी एकादशी से विवाह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो रही है। ऐसे में विवाह समारोहों के लिए चांदी के नारियल, सिक्के और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदी जा रही हैं। चांदी के भाव बढ़ने के बावजूद परंपरा और शुभ कार्यों के चलते खरीदारी करनी पड़ रही है।-पूजा शर्मा, वार्ड 4

............
विवाह में उपहार देने और धार्मिक रस्मों के लिए चांदी के आभूषणों और वस्तुओं की मांग रहती है। बाजार में पहले के मुकाबले कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। लोग अपने बजट के अनुसार छोटी-बड़ी वस्तुएं खरीद सकते हैं।-नीरज, बधवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed