फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Purchase of 92 quintals of mustard in Narnaul Mandi

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल मंडी में 92 क्विंटल सरसों की खरीद

Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 92 quintals of mustard in Narnaul Mandi
फोटो नंबर- 16नारनौल ​स्थित नई अनाज मंडी में सरसों लेकर पहुंचा किसान। संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी/मंडी अटेली। नारनौल नई अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। बुधवार को नारनौल मंडी में 10 गेटपास जारी किए गए और 180 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 92 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। अटेली मंडी में अब तक 110 गेटपास जारी किए गए हैं और 2171.5 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 897.5 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। वहीं, 500 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी मंडी में अब तक 9 गेटपास जारी किए गए हैं और 146 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 48 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। सरसों की खरीद करते समय नमी और मिलावट की जांच की जा रही है। नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से कम रहने पर ही सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


25 क्विंटल सरसों ही बेच सकते हैं किसान एक बार में
निर्धारित मानक के अनुसार किसान एक बार में केवल 25 क्विंटल सरसों ही बेच सकते हैं। ऐसे में उन किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिन्होंने एमएफएमबी पोर्टल पर 25 क्विंटल से ज्यादा सरसों का रजिस्ट्रेशन करवा रखा है और पैदावार भी 25 क्विंटल से ज्यादा है। नारनौल मंडी में गांव रघुनाथपुरा के एक किसान ने बताया कि उसने 32 क्विंटल सरसों का रजिस्ट्रेशन करवा रखा है और वह 30 क्विंटल सरसों बेचने के लिए लाया था। उसने बताया कि केवल 25 क्विंटल सरसों को ही खरीदा जाएगा। जिस कारण उसे 5 क्विंटल सरसों बेचने के लिए फिर से आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
नारनौल मंडी में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। आगामी दिनों में आवक में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। किसानों से अपील हैं कि सरसों को अच्छे से सूखा कर लाएं ताकि नमी की अधिक मात्रा के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
रूबी हुड्डा, मैनेजर, वेयर हाउस, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed