फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Purchase of 8 thousand quintals of millet in three markets of the district

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की तीन मंडियों में 8 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद

Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 8 thousand quintals of millet in three markets of the district
नारनौल। जिले की मंडियों में बाजरे की लगातार खरीद की जा रही है। शुक्रवार तक जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार तक 8 हजार क्विंटल के करीब बाजरा खरीदा गया। मंडियों में 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब में बाजरा खरीदा जा रहा है जबकि शुरुआत में 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदा जा रहा था, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा था। वहीं अब तक सरकारी खरीद को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की तरफ से इस बार बाजरे का समर्थन मूल्य 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। बीते वर्ष बाजरे का समर्थन मूल्य 2350 रुपये था, लेकिन इस वर्ष समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद को लेकर अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

बाजरे की पैदावार कम होने से बढ़ रहे बाजरे के भाव

बाजरे का इस बार उत्पादन अन्य वर्षों की तुलना में कम रहा है। इसके पीछे जिले में अगस्त माह में बारिश का कम होना और फसल में कीट लगना है। ऐसा नहीं है कि जिले में ही बाजरे का उत्पादन कम हुआ है, बल्कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी बाजरे का उत्पादन कम हुआ है। इसकी वजह से नारनौल मंडी में अभी से जोधपुर, बीकानेर तक के व्यापारी बाजरे की मांग कर रहे हैं। बाजरे की मांग अधिक होने की वजह से बीते दो दिन में ही दो सौ रुपये तक बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नारनौल मंडी में 1900 क्विंटल बाजरे की हो चुकी है खरीद

नारनौल मंडी में बीते दस दिन से किसान बाजरा लेकर आ रहे हैं। वीरवार को करीब तीन सौ क्विंटल बाजरा किसान लेकर पहुंचे। इसके साथ दस दिन में अब तक करीब 1900 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। हालांकि अभी किसान कटाई-कढ़ाई में जुटे हुए है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सप्ताह में मंडियों में बाजरे की आवक में बढ़ेगी।


जिले की मंडियों में 8 हजार क्विंटल के करीब हुई बाजरे की खरीद
एक सितंबर से अब तक जिले की नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना व नांगल चौधरी मंडी में 7746 क्विंटल के करीब बाजरे की खरीद हो चुकी है। इसमें नारनौल मंडी में 1900 क्विंटल, अटेली मंडी में 5243 क्विंटल व कनीना मंडी में 861 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed