फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Public will not be able to park vehicles in Municipal Council

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद में आमजन वाहन खड़ा नहीं कर सकेंगे

Sun, 19 Jan 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Public will not be able to park vehicles in Municipal Council
फोटो नंबर-23नारनौल नगर परिषद के गेट पर लगाया गया नाका। संवाद - फोटो : विकास भवन में बैठक के दौरान निर्देश देते सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र।
नारनौल। अब नगर परिषद(नप) में आमजन अपने वाहन खड़ा नहीं कर सकेंगे। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से गेट पर एक कर्मचारी को तैनात कर दिया है। अब तक जिसका मनचाहे वही वाहनों को खड़ा कर चला जाता था। इससे दमकल गाड़ी व नप अधिकारियों के वाहन भी अंदर या बाहर आसानी से नहीं जा सकते थे।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर करीब 25 दिन पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद अधिकारियों ने अब मुख्य गेट पर नाका लगवा दिया है। नाका लगा देने के बाद अब एक कर्मचारी भी तैनात रहेगा। जो प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की एंट्री करेगा। नगर परिषद में वाहनों को खड़ा करने वालों की संख्या आए दिन बढ़ती ही जा रही थी।
विज्ञापन

बाजार में अपने काम से आने वाले लोग और नप के बाहर दुकानदारों द्वारा यहां वाहनों को खड़ा कर देने से नगर परिषद के अधिकारियों को तो परेशानियों का सामना करना ही पड़ता था। इसके अलावा नगर परिषद में स्थित दमकल विभाग के कर्मचारियों के लिए भी यह परेशानी का कारण बना हुआ था। अगर कहीं आग बुझाने दमकल को जाना पड़े तो नप में खड़ी गाड़ियों के कारण दमकल की गाड़ियां निकाल ही नहीं पाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप गेट पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व भी गाड़ियां लेकर आ जाते थें। अब इन सब परेशानियों से निजात पाने के लिए नप ने मुख्य गेट पर नाका लगा दिया है, जिससे आने-जाने वालों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed