{"_id":"63e9370c4e67d9083d012c87","slug":"provision-should-be-made-in-the-budget-for-compensating-the-loss-in-the-disaster-for-the-interests-of-the-business-class-narnol-news-c-17-1-64796-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: व्यापारी वर्ग के हितों के लिए आपदा में नुकसान की भरपाई पर हो बजट में प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: व्यापारी वर्ग के हितों के लिए आपदा में नुकसान की भरपाई पर हो बजट में प्रावधान
Mon, 13 Feb 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी माह के पेश किए जाने वाले प्रदेश के बजट को लेकर व्यापारी वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी वर्ग इस बार प्रदेश सरकार के बजट में जीएसटी में राहत एवं सरलीकरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस बार प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर व्यापारियों के लिए विशेष प्रावधान रखकर हितों की रक्षा की मांग भी उठा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा व अन्य प्रकार से नुकसान होने पर व्यापारी को उबरने में लंबा समय लगता है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए नुकसान की भरपाई का भी प्रावधान बजट में रखे। विभिन्न वर्गों के व्यापारियों से बजट को लेकर बातचीत में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि इस बार प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेगी।
आपदा से नुकसान पर मिले राहत
प्रदेश सरकार से इस बार पेश किए जाने वाले बजट से उम्मीद है कि व्यापारियों पर कोई भी आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई प्रावधान दिया जाएगा। आगजनी, चोरी व प्राकृतिक आपदा के समय इस वर्ग के लिए राहत का प्रावधान रखने की उम्मीद है।
- अशोक सैनी, व्यापारी इलेक्ट्रिक शॉप
- हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए पेश हो बजट:
इस बार प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जाएगा। किसी भी वर्ग पर कोई अतिरिक्त कर या अन्य भार न देकर सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करेगी। उम्मीद है की आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार हर वर्ग के लोगों को खुश करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
- डॉ. दयाराम यादव, पूर्व उप निदेशक पशु पालन एवं डेयरी विभाग
केंद्र सरकार की तर्ज पर हो बजट:
जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। इसी प्रकार उम्मीद कि प्रदेश सरकार इसी तर्ज पर अपना बजट पेश करेगी। व्यापारियों के लिए आपात स्थिति में नुकसान की भरपाई पर प्रावधान की उम्मीद है। ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय व्यापारियों को जोड़ने के लिए विशेष प्रावधान बजट में रखें जाएं तो बेहतर होगा।
- नरेंद्र मेहता, कपड़ा व्यापारी
व्यापारियों के लिए पेंशन व बीमा पॉलिसी लाए सरकार
इस बार प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि बजट में व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बीमा व पेंशन पॉलिसी लेकर आएगी। इसके अलावा जीएसटी की जटिल प्रक्रिया को ओर अधिक सरल करके व्यापारी वर्ग को राहत देने का काम भी प्रदेश सरकार अपने बजट में करेगी।
- विकास कुमार, अनाज मंडी व्यापारी