फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Providing water in dry areas is an important achievement of his tenure: Former MP

सूखे क्षेत्र में पानी उपलब्ध करवाना उनके कार्यकाल की महत्वपूर्व उपलब्धि : पूर्व सांसद

Sun, 19 Sep 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Providing water in dry areas is an important achievement of his tenure: Former MP
गांव कमानिया में पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का स्वागत करती महिलाएं। - फोटो : Narnol
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने रविवार को हल्का के विभिन्न गांवों का दौरा किया। गांव कमानिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि नांगल चौधरी जैसे सूखे क्षेत्र में पीने का पानी उपलब्ध करवाना उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही थी।
विज्ञापन

अब भाजपा के लोग अंतिम छोर तक नहरी पानी पहुंचाने का दावा करते नहीं थकते, लेकिन शायद उन्हें यह मालूम नहीं है की इस इलाके के अंतिम छोर तक नहरों का जाल बिछाने का काम उनके दादा व चौ. बंशीलाल ने ही किया था।
विज्ञापन

श्रुति ने कहा कि सूखे की मार झेलते यहां के किसानों को झूठे आश्वासन देकर टरका दिया जाता है, लेकिन उनकी समस्या के समाधान के लिए कोई पहल अभी तक संभव नहीं हो पाई है। पंजाब में कांग्रेसी मुख्यमंत्री के बदले जाने संबंधित सवाल का जवाब देते पूर्व सांसद ने कहा कि यह फैसला पार्टी हाई कमान का था। इस दौरान पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न तरीकों से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संदीप कमानिया, अशोक यादव, वेद प्रकाश डेलीगेट, राजेंद्र सरपंच इकबालपुर नंगली, धर्मेंद्र यादव, पूर्व सरपंच निहाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed