फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   protest, workers, burnt mannequin, narnaul

कर्मचारी संगठनों ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Thu, 25 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest, workers, burnt mannequin, narnaul
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नारनौल। बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का क्रमिक अनशन बुधवार 10वें दिन संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव के नेतृत्व में जारी रहा। अनशन पर कैलाश चंद, चेतन कुमार, शर्मिला देवी व बबीता देवी अनशन पर बैठी। वहीं महेंद्रगढ़ जिले की कई पंचायतों ने पीटीआई की नौकरी बहाली के लिए समर्थन दिया है।
विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायत खत्रीपुर की सरपंच राजेश देवी, ग्राम पंचायत दुबलाना के सरपंच धर्मपाल, जाट गुवाना के सरपंच मुकेश कुमार, गहली के सरपंच नरेश कुमार, बड़कोदा की सरपंच सरिता यादव, ग्राम पंचायत बासड़ी की सरपंच सरिता देवी, ग्राम पंचायत नांगल सिरोही की सरपंच सरिता देवी और खातीवास की सरपंच ज्योति देवी समर्थन देनी पहुंची।
विज्ञापन

बाद में कर्मचारी संगठनों ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल का पुतला दहन महावीर चौक पर किया गया। धरना प्रदर्शन को पीटीआई संघर्ष समिति के राज्य सदस्य हुनेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार, सचिव महेश यादव, राज्य सचिव महेंद्र बोयत, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार, सचिव दिनेश कुमार, राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, उप प्रधान कृष्णा आर्य, हसला के जिला प्रधान प्रदीप कुमार, पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर के जिला प्रधान राजेश वर्मा, सामाजिक विकास मंच समिति जिला प्रधान प्रेम यादव, ईट भट्ठा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान रोहताश गोठवाल, बूस्टर ऑपरेटर यूनियन के जिला प्रधान कृष्ण कांत जी, आर्य समाज के जिला प्रधान राजेंद्र सिंह आर्य, सचिव कप्तान जगराम, सुनील, समाज सेवी मंजू कौशिक, सत्येंद्र यादव उर्फ बिल्लू कुक्सी व कृष्ण कुमार समेत अन्य ने संबोधित किया। कर्मचारी संगठनों व सरपंचों ने पीटीआई की बहाली की मांग की। उनका कहना है कि सरकार को इसे लेकर कोई रास्ता निकालना चाहिए। इस मौके पर राधेश्याम, अजेंद्र कुमार, कांता कुमारी, उगनता, शीला, मुन्नी देवी, संगीता, ज्योति देवी, सावित्री देवी, प्रमिला देवी, नोरग लाल, चेतराम, महेंद्र कुमार व प्रकाश वीर समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed