फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protest against the murder of Gogamedi in Rajasthan, warning of violent agitation if action is not taken within 72 hours

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान में गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, 72 घंटे में नहीं हुई कार्रवाई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

Thu, 07 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Protest against the murder of Gogamedi in Rajasthan, warning of violent agitation if action is not taken within 72 hours
महेंद्रगढ़। राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव की हत्या के विरोध में वीरवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के राजपूत समाज ने सर्व समाज के लोगों के साथ मिलकर हत्यारोपियों को कड़ी सजा की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की व टायर जलाकर विरोध जताया। इसके उपरांत लघु सचिवालय पहुंचकर उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


समाज के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि गत नौ नवंबर को गांव खुडाना में पुलिस टीम पर फायरिंग करने व गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इस मामले में शामिल नितिन फौजी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। समय रहते पुलिस अगर उसे गिरफ्तार कर लेती तो इतनी बड़ी वारदात न होती। राजस्थान सरकार व केंद्रीय ग्रह मंत्रालय द्वारा 72 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, अगर 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो महेंद्रगढ़ क्षेत्र में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। साथ ही लोगों ने मांग उठाई की इस हत्याकांड में शामिल नितिन फौजी व अन्य षड़यंत्रकारियों का पर्दाफाश कर लोगों के सामने लाया जाए।
विज्ञापन

नितिन फौजी की हो शीघ्रता से गिरफ्तारी
महाराणा प्रताप चौक से नारेबाजी करते हुए 100 से अधिक लोग नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। उपमंडल अधिकारी हर्षित कुमार आईएएस व डीएसपी रणवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन दलबल के साथ रहा उपस्थित
रोष-प्रदर्शन की पूर्व सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी मूलचंद व सदर थाना प्रभारी देवेंद्र भी पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ चलते रहे। इस दौरान स्टेट हाईवे पर वाहनों की दोनों और लंबी लाइनें लग गई। विरोध प्रदर्शन में सर्व समाज के लोग एवं अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।


इस मामले में हरियाणा एसटीएफ भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। गांव खुडाना में एक झगड़े के मामले में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर भी हमला किया था, जिसमें पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हरियाणा एसटीएफ व राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले में तेजी से जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि वह शांति व्यवस्था बनाएं रखें तथा आरोपियों के खिलाफ कोई भी सूचना मिले तो पुलिस को सूचना दें। इस मामले में तेजी से जांच चल रही है।
-रणवीर सिंह, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed