फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Protest against handing over rural water supply to panchayats

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण जलापूर्ति पंचायतों को सौंपने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 23 Apr 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest against handing over rural water supply to panchayats
फोटो नंबर- 02ग्रामीण जलापूर्ति पंचायतों को सौंपने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ऑल हरियाणा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। ग्रामीण जलापूर्ति पंचायतों को सौंपने के विरोध में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को नारनौल परिमंडल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अगुवाई प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान ने की। संचालन प्रांतीय संगठन सचिव सचिव सुरेंद्र फौजी ने किया। इस दौरान रिटायर कर्मचारी संगठन हरियाणा के प्रांतीय प्रधान बाबूलाल यादव का पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। प्रांतीय प्रधान बाबूलाल यादव ने कर्मचारियों को संबोधित किया। नरेंद्र धीमान ने कहा कि सरकार ग्रामीण जलापूर्ति ग्राम पंचायतों के अधीन कर रही है। इसको लेकर कर्मचारी वर्ग में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलापूर्ति पंचायतों के अधीन होने पर ग्रामीण जलापूर्ति चरमरा जाएगी। प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह चट्ठा ने कहा कि सेवा सुरक्षा अधिनियम अभी तक लागू नहीं किया गया। इसको लेकर कच्चे कर्मचारियों में रोष है। प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र सिंह यादव व मुख्य संगठनकर्ता रविंद्र फौजी ने कहा कि कैशलेस कार्ड किसी भी कर्मचारी के लिए उपयोगी सिद्ध नहीं हो रहे है। रोष प्रदर्शन के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल नारनौल के अधीक्षक अभियंता एसपी जोशी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed