फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Proper development of the country depends on the development of villages: MLA

देश का समुचित विकास गांवों की उन्नति पर निर्भर : विधायक

Mon, 29 Jul 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Proper development of the country depends on the development of villages: MLA
फोटो नंबर-28अटेली क्षेत्र में रास्ते का उद्घाटन करते विधायक सीताराम यादव।
मंडी अटेली। हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उक्त विचार विधायक सीताराम यादव ने जन संपर्क अभियान के अंतर्गत गांव गुजरवास में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच वर्षा रानी ने की। विधायक ने गांव में नव निर्मित रास्ते का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर विधायक सीताराम ने कहा कि देश का समुचित विकास गांवों की उन्नति पर निर्भर है। इसलिए गांवों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। सरपंच वर्षा रानी ने गांव में नए पानी के ट्यूबवेल, दूषित पानी की निकासी, गुजरवास से सागरपुर तथा गुजरवास से सलीमपुर रास्ते को पक्का करने इत्यादि कार्यों का मांग पत्र विधायक को सौंपा। विधायक सीताराम ने हाल ही में गुजरवास से गढ़ी महासर सड़क से रणजीत तंवर के ट्यूबवेल तक निर्मित लगभग 2500 फीट के रास्ते का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंचायत समिति चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद, पूर्व सरपंच मुंशी सिंह, रणजीत तंवर, ताराचंद, रामकिशन यादव, मास्टर ओमप्रकाश चौहान, विनोद कटकई, मंजीत भीलवाड़ा, अशोक लांबा, मुकेश गनियार, मनीष वर्मा, बीर सिंह नंबरदार, हीरालाल यादव, रामेश्वर, रमेश कटकई, मिंटू मंढानिया, सोमदत्त टेलर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed