{"_id":"6a1f25d3eebca77556080bb4","slug":"promising-youth-and-retired-villagers-will-be-honored-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127014-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: होनहार युवा और सेवानिवृत्त ग्रामीण होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: होनहार युवा और सेवानिवृत्त ग्रामीण होंगे सम्मानित
Wed, 03 Jun 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव ककराला में बाबा भैया सेवा दल के स्थापना दिवस पर 20 जून को बाबा भैया लाइब्रेरी के परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें गांव के होनहार युवाओं व सेवानिवृत्त ग्रामीणों को सम्मानित किया जाएगा।
यह दल एक दशक से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता व जनसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। समारोह में एक जनवरी 2023 से अब तक शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
नीट, आईआईटी, एनआईटी, जेआरएफ, एनईटी, यूपीएससी, एसएससी, एनडीए, पीएमटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवा, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी व अन्य विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन
19 जून के बाद विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए ग्रामीणों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इनमें शिक्षा, सेना, पुलिस, स्वास्थ्य, बैंकिंग, परिवहन, बिजली विभाग सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल रहेंगे। संस्था ने दोनों सम्मान श्रेणियों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व्यक्ति अथवा उनके परिजन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नामांकन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। संस्था के अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने कहा कि यह कार्यक्रम गांव के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने व समाज की सेवा में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।