फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Progressive Teachers Trust organised a felicitation ceremony on National Postal Day.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने राष्ट्रीय डाक दिवस पर किया अभिनंदन समारोह

Fri, 10 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 10 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Progressive Teachers Trust organised a felicitation ceremony on National Postal Day.
फोटो नंबर-12बेहतर सेवा के लिए डाक कर्मियों को सम्मानित करते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि डाककर्मी समाज के सच्चे सेवक हैं जो हर परिस्थिति में संवाद, विश्वास और संवेदना का पुल बनाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका योगदान केवल पत्र या पार्सल पहुंचाने तक सीमित नहीं बल्कि वे देश की व्यवस्था और जनजीवन के बीच जुड़ाव की डोर हैं। कार्यक्रम का संयोजन ओशिन शुक्ला ''साक्षी'' व ट्रस्टी नरोत्तम सोनी ने किया। इस अवसर पर डाककर्मियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंच संचालन डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने किया। समारोह में डाक विभाग के सामाजिक संबंध निरीक्षक हिम्मत सिंह, नाथूराम व सतीश कुमार की सेवाओं को सराहनीय बताया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग की ओर से ट्रस्ट को राम मंदिर डाक टिकट स्मृति स्वरूप भेंट की गई। इस अवसर पर पवन शुक्ला, भीमसेन पांडे, डॉ. पुनीत शास्त्री, सतीश शर्मा, अजय शर्मा व जोगेंद्र जैदिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed